{"_id":"5e667ba48ebc3ec55666c5dc","slug":"i-leauge-east-bengal-fc-scrape-past-real-kashmir-fc-in-ill-tempered-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरेज के गोल से ईस्ट बंगाल ने अंतिम क्षणों में रियल कश्मीर को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पेरेज के गोल से ईस्ट बंगाल ने अंतिम क्षणों में रियल कश्मीर को हराया
Mon, 09 Mar 2020 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल vs रियल कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्टर पेरेज के आखिरी क्षणों में पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर ईस्ट बंगाल ने आई-लीग मुकाबले में सोमवार को रियल कश्मीर को उसके घर में 1-0 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जिसके कारण रियल कश्मीर के दो और ईस्ट बंगाल के एक खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाया गया। पेरेज ने 90 मिनट के खेल के बाद जोड़े गये अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
रियल कश्मीर ने मैच के बाद रेफरी पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से इसकी शिकायत की। इस जीत के बाद ईस्ट बंगाल के 16 मैचों में 23 अंक हो गए हैं और टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रियल कश्मीर 15 मैचों में 22 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन