{"_id":"5c3cf025bdec22739f756127","slug":"i-leauge-chennai-city-beat-east-bengal-by-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: चेन्नई सिटी एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: चेन्नई सिटी एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया
Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई सिटी बनाम ईस्ट बंगाल
शानदार फॉर्म में चल रहे स्पेन के स्ट्राइकर पेड्रो मांजी और रोमारियो जेसुराज के गोल के दम पर चेन्नई सिटी एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को ईस्ट बंगाल को हराकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की।
विज्ञापन
चेन्नई सिटी ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत से टीम के 12 मैचों में 27 अंक हो गए है और वह दूसरे स्थान पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से पांच अंक आगे है।
विज्ञापन
मैच के नौवें मिनट में लालधनमाविया राल्ते ने गोलकर ईस्ट बंगाल का खाता खोला। टीम पहले हाफ में अपनी बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही। मांजी ने मैच के 48वें मिनट में गोलकर स्कोर को 1-1 कर दिया। यह सत्र में उनका 11वां गोल था। मैच के 70वें मिनट में जेसुराज ने गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी जो मैच खत्म होने तक कायम रही।
विज्ञापन
चेन्नई सिटी ने इस टीम के खिलाफ कोलकाता में खेले गये पहले दौर के मैच को भी इसी अंतर से जीता था। इनपुट-भाषा