फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   I-League must go on even if foreign players are unavailable: AIFF

विदेशी खिलाड़ियों के बिना भी आईलीग होगी: एआईएफएफ 

Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
I-League must go on even if foreign players are unavailable: AIFF
एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास - फोटो : social media

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की योजना 2020-21 आईलीग सत्र के आयोजन की है, फिर भले ही क्लबों के स्टार विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते यात्रा पाबंदियों के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएं।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। बंगाल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सोमवार को आयोजित वेबिनार में एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने कहा, 'लीग का आयोजन जरूर होना चाहिए फिर चाहे यह विदेशी खिलाड़ियों के बिना हो। लेकिन लीग समिति के अध्यक्ष सुब्रत दत्ता सहित अन्य लोग भी हैं (जिनका समान विचार होने की जरूर है)।'
विज्ञापन


दास ने कहा कि सीनियर राष्ट्रीय टीम के पास अगले पांच साल में मुख्य कोच के रूप में एक भारतीय होगा। उन्होंने कहा, 'हम अगले पांच साल में सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए भारतीय कोच ढूंढने पर विचार कर रहे हैं। अब काफी कोच मौजूद हैं, बिबियानो फर्नांडिस उनमें से एक हैं। वैंकी (शानमुगम वेंकटेश) जैसे लोग भी हैं जो काफी तेजी से परिपक्व हो रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश अभी सीनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक के सहायक की भूमिका निभा रहे हैं जबकि बिबियानो अंडर-16 टीम के कोच हैं। दास ने कहा, 'हम 10-12 कोचों के दल को नीदरलैंड और जर्मनी भेजने की योजना भी बना रहे हैं। यह इस साल से शुरू होना था लेकिन अब अगले साल से होगा।'


दास ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) गोवा में हो सकता है क्योंकि हितधारक कई स्टेडियम वाले स्थल पर गौर कर रहे हैं और फुटबॉल का दीवाना राज्य गोवा इस पात्रता पर खरा उतरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed