{"_id":"5e11f4e98ebc3e87d700e19f","slug":"i-league-mohun-bagan-go-top-after-2-0-win-over-real-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल कश्मीर को 2-0 से हराकर मोहन बागान शीर्ष पर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल कश्मीर को 2-0 से हराकर मोहन बागान शीर्ष पर
Sun, 05 Jan 2020 08:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
रियल कश्मीर
- फोटो : ट्विटर
कोलकाता का नामी गिरामी फुटबॉल क्लब मोहन बागान रविवार को यहां रियल कश्मीर एफसी को 2-0 से हराकर हीरो आई लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के कारण मैच सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ, लेकिन मौसम का असर मेहमानों के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा और टीम को जीत से नहीं रोक सका।
विज्ञापन
पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में जोसेबा बेइतिया ने 71वें मिनट और नोंगदाम्बा नाओरेम ने 73वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के अब पांच मैचों में 10 अंक हो गए हैं जबकि कश्मीर की टीम चार मैचों में पांच अंकों से आठवें स्थान पर खिसक गई। मोहन बागान अब नौ जनवरी को इंडियन एरोज की जबकि रियल कश्मीर क्लब एक दिन बाद पंजाब एफसी की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन