{"_id":"5c325d34bdec2256e0515aae","slug":"i-league-2018-19-real-kashmir-beat-mohun-bagan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईलीग 2018-19: रीयल कश्मीर ने मोहन बागान को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईलीग 2018-19: रीयल कश्मीर ने मोहन बागान को हराया
Mon, 07 Jan 2019 01:25 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेसन रोबर्टसन के दो गोल की मदद से रीयल कश्मीर ने आईलीग फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को यहां मोहन बागान को 2-1 से हराकर अपने पहले सत्र में खिताब जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
रोबर्टसन ने यहां के साल्टलेक स्टेडियम में खेले गये मैच में 33वें और 74वें मिनट में गोल दागा। बागान के लिए एकमात्र गोल सोनी नोर्डे ने मैच के 42वें मिनट में किया।
विज्ञापन
पहली बार देश की शीर्ष लीग में खेल रही रीयल कश्मीर की यह सत्र में छठी जीत है। टीम के 11 मैचों में 21 अंक हो गए जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर है।
नेरोका एफसी के भी 11 मैचों में इतने ही अंक है लेकिन उसका गोल अंतर बेहतर है। दोनों टीमें शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी से तीन अंक पीछे हैं।
मोहन बागान की टीम इस हार से छठे स्थान पर खिसक गई। उसके 11 मैच में 15 अंक है।