Hero I League: तीन टीमों के सात खिलाड़ी समेत 10 लोग संक्रमित, AIFF ने स्थगित किए अगले दौर के मुकाबले
देश की शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक आई लीग के अगले दौर को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को टूर्नामेंट के ऊपर कोरोना विस्फोट हुआ और विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ी बायो बबल (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) में रहने और खेलने के बावजूद संक्रमित पाए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक आई लीग के अगले दौर को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को टूर्नामेंट के ऊपर कोरोना विस्फोट हुआ और विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ी बायो बबल (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) में रहने और खेलने के बावजूद संक्रमित पाए गए। इसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले आई-लीग मैचों के अगले दौर को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।
एआईएफएफ की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'समिति ने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया, जिसमें चल रहे हीरो आई-लीग 2021-22 में भाग लेने वाली टीमों के बीच संक्रमण के मामलों का पता चला है. इसके बाद चिकित्सा मानकों का पालन करने और स्वास्थ्य अधिकारियों से मिले सुझाव के बाद सर्वसम्मति से हीरो आई-लीग 2021-22 के अगले दौर (30-31 दिसंबर, 2021) के मैचों को स्थगित करने का निर्णय लिया है।'
League Committee holds emergency meeting via video-conferencing
Read 👉 https://t.co/3XNmYLeC0K#HeroILeague pic.twitter.com/uD9xdcMo3eविज्ञापन विज्ञापन— Hero I-League (@ILeagueOfficial) December 29, 2021
बयान में आगे कहा गया, 'सभी खिलाड़ियों, कर्मचारियों और रेफरी की आज जांच हुई है और क्रमशः 1 जनवरी और 3 जनवरी, 2022 को फिर से जांच की जाएगी। लीग 4 जनवरी, 2022 को सभी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति की समीक्षा करेगी और उसके बाद 4-5 जनवरी को होने वाले अगले दौर के मुकाबलों पर आखिरी फैसला लेगी।