{"_id":"5c546452bdec2273a67c9a37","slug":"hero-gold-cup-indian-womens-football-team-faces-iran-in-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो गोल्ड कप: पहले मैच में भारत का सामना ईरान से","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
हीरो गोल्ड कप: पहले मैच में भारत का सामना ईरान से
Fri, 01 Feb 2019 08:52 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला फुटबाल टीम नौ फरवरी से ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले चार देशों की हीरो गोल्ड कप टूर्नामेंट के पहले मैच में ईरान के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट का आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ओडिशा सरकार के साथ मिलकर कर रहा है। भारत और ईरान के अलावा इस टूर्नामेंट में म्यांमा और नेपाल की टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रोबिन प्रारूप पर होगा जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 15 फरवरी को फाइनल में खेलेगी। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मकसद महिला टीम को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका देना है। टीम को अप्रैल में ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में खेलना है।
विज्ञापन
दास ने कहा, 'हीरो गोल्ड कप का मकसद राष्ट्रीय महिला टीम को अतिरिक्त मौका मुहैया कराना है जहां वे प्रतिस्पर्धी माहौल में मजबूज टीमों के खिलाफ खेलेगी।' फीफा महिला रैंकिंग में भारतीय टीम 62वें स्थान है जबकि म्यांमा 44वें, ईरान 60वें और नेपाल 108वें पायदान पर है।
कार्यक्रम:
09 फरवरी: म्यांमा बनाम नेपाल (शाम चार बजे); भारत बनाम ईरान (शाम सात बजे)।
11 फरवरी: म्यांमा बनाम ईरान (शाम चार बजे); भारत बनाम नेपाल (शाम सात बजे)।
13 फरवरी: ईरान बनाम नेपाल (शाम चार बजे); भारत बनाम म्यांमा (शाम सात बजे)।
15 फरवरी: फाइनल