{"_id":"5c2d5a45bdec22571463de99","slug":"harry-kane-helps-tottenham-to-register-record-win-against-cardiff-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश प्रीमियर लीग: हैरी के रिकॉर्ड गोल से जीता टोटेनहम ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लिश प्रीमियर लीग: हैरी के रिकॉर्ड गोल से जीता टोटेनहम
Thu, 03 Jan 2019 06:11 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरी केन के रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर टोटेनहम हाटस्पर ने 2019 की शानदार शुरुआत करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में कार्डिफ सिटी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
हैरी ने तीसरे मिनट में टीम की ओर से गोल दागा जो लगातार पांचवें वर्ष नए साल के दिन ईपीएल में उनका गोल है। उन्होंने एंडी कोल और स्टीवन गेरार्ड के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
स्पर्स की ओर से क्रिस्टियन एरिकसन (12वें मिनट) और सोन ह्युंग मिन (26वें मिनट) ने भी एक-एक गोल किया। इस जीत से स्पर्स (48 अंक) की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
टीम शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल (54) से छह अंक पीछे, जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी (47) से एक अंक आगे है। अन्य मैचों में अर्सेनल ने फुलहाम को 4-1 से और लिसेस्टर ने एवर्टन को 1-0 से पराजित किया।