{"_id":"5b2857274f1c1bc96b8b6e4e","slug":"harry-kane-brace-helps-england-win-against-tunisia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की जीत में चमके कप्तान, ट्यूनीशिया को रोमांचक मैच में मात देकर किया विजयी आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लैंड की जीत में चमके कप्तान, ट्यूनीशिया को रोमांचक मैच में मात देकर किया विजयी आगाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
हैरी केन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने कप्तान हैरी केन के दो गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2018 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट में जोरदार आगाज किया। हैरी केन ने इंजरी टाइम (90'+1') में गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
ट्यूनीशिया के खेल की तारीफ करना होगी, जिसने इंग्लैंड को पूरे मैच में काफी संघर्ष कराया। कीरान ट्रिपलर से दाहिने छोर से मिले क्रॉस पर हैरी ने देखा कि एक खिलाड़ी से हेडर निशाना चूक गया। पोस्ट से टकराकर गेंद लौटी और सामने मुस्तैद खड़े केन ने हेडर पर उसे गोल के भीतर डाल दिया।
विज्ञापन
इस गोल से पहले हालांकि ट्यूनीशिया के डिफेंडरों ने इंग्लिश स्ट्राइकरों को बांधे रखा, वहीं फॉरवर्ड पंक्ति ने लगातार मौके बनाए, हालांकि उन्हें अंजाम तक नहीं ले जा सके। इंग्लैंड ने 11 वें मिनट में ही केन के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
केन ने पहले बाईं ओर एश्ले यंग को गेंद सौंपी, जिन्होंने गोल के ठीक बीच भागकर आ रहे जान स्टोंस की ओर गेंद बढ़ाई, जिनके हेडर को ट्यूनीशिया के गोलकीपर मोएज हसन ने बाएं ओर डाइव लगाकर रोका। केन ने हालांकि रिबाउंड पर गोल करके इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।
फरजानी सासी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इंग्लैंड को हाफटाइम तक 1-1 से रोके रखा। एक गोल से पिछड़ रही ट्यूनीशिया को 33वें मिनट में पेनल्टी मिली, जब काइल वाकर ने फखरुद्दीन बेन युसूफ को सर्कल के भीतर कोहनी मारकर गिराया। सासी ने 35वें मिनट में इसे गोल में बदलकर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था।