{"_id":"5bf1bbb1bdec226eee1b8516","slug":"gokulam-kerala-fc-beat-minerva-punjab-by-1-0-by-i-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"I League: राजेश के गोल से गोकुलम ने मिनर्वा को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I League: राजेश के गोल से गोकुलम ने मिनर्वा को 1-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
i league
राजेश एस के गोल की मदद से गोकुलम केरल एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां मौजूदा चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी को 1-0 से हराया। राजेश ने 60वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
यह गोकुलम की दूसरी जीत है और उसके पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं। वह शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी से पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। मिनर्वा के चार मैचों में चार अंक हैं और वह आठवें स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन