{"_id":"c783e4aed1ba88b2c42378a9529a49f5","slug":"getafe-forced-to-barcelona-draw-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटाफे से मैच ड्रॉ, ला लीगा में भी खिताब से दूर हुआ बार्सिलोना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
गेटाफे से मैच ड्रॉ, ला लीगा में भी खिताब से दूर हुआ बार्सिलोना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 May 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को गेटाफे ने उसी के मैदान पर खेले गए ली लीगा मैच में 2-2 से ड्रॉ पर मजबूर कर दिया जिससे बार्सिलोना पर छह साल में पहली बार किसी सत्र में खिताब से वंचित रहने का खतरा गहरा गया है।
विज्ञापन
बार्सिलोना में करीब 70 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने दो बार बढ़त बनाई लेकिन टीम दोनों बार इसे बरकरार रखने में नाकाम रही।
विज्ञापन
बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी ने 23वें मिनट में गोल किया लेकिन एंजल लफीता ने 37वें मिनट में बराबरी कर ली।
एलेक्सिस सांचेज ने 67वें मिनट में घरेलू टीम को आगे किया लेकिन लफीता ने फिर अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में गोल कर स्थानीय दर्शकों को सन्न कर दिया।
ला लीगा खिताब की रेस में एटलेटिको मैड्रिड की टीम पहले, बार्सिलोना दूसरे और रियल मैड्रिड तीसरे स्थान पर है। रियल के पास बार्सिलोना से आगे निकलने का मौका है क्योंकि अभी उसके 2 मैच शेष हैं।
विज्ञापन