फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   germany vs sweden fifa world cup 2018 match 29 live updates

टोनी क्रूस के 'विनर' गोल से जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया, राउंड-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

Sun, 24 Jun 2018 02:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
germany vs sweden fifa world cup 2018 match 29 live updates
जर्मनी बनाम स्वीडन

फीफा विश्व कप 2018 में शनिवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार गत चैंपियन जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जर्मनी की राउंड-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। फीफा विश्व में चार बार की चैंपियन जर्मनी की तरफ से मार्को रेयूस ने 48वें और टोनी क्रुस ने 90+4:42वें मिनट में निर्णायक गोल दागे। वहीं, स्वीडन की तरफ से ओला टोइवोनेन ने 32वें मिनट में शानदार गोल किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले हाफ का 30 मिनट तक के खेल में जर्मनी, स्वीडन पर हावी रही, लेकिन इसके तुरंत बाद 32वें मिनट में स्वीडन की तरफ से ओला टोइवोनेन ने 32वें मिनट में शानदार गोल दागकर स्वीडन को 1-0 की बढ़त दिला दी। मगर दूसरे हाफ में गत चैंपियन जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए मैच 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद जर्मनी दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही तीसरे मिनट में मोर्को रेयूस ने 48वें मिनट में शानदार गोल दागकर जर्मनी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जर्मनी ने आक्रामक खएल दिखाना शुरु कर दिया। 56वें मिनट में हालांकि मौका था, लेकिन असफल रहे। 
विज्ञापन


वहीं, 61वें मिनट में मार्को रेयूस के पास एक बार फिर गोल करने का बेहद शानदार मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 20 मिनट बचा था। जर्मनी, स्वीडन पर काफी दबाव बना रही थी। वह लगातार स्वीडन पर अटैक कर रही थी। अब फुलटाइम में महज 10 मिनट का समय बचा था। जर्मनी लगातार एक गोल करने की फिराक में दिख रही थी। वह बार-बार स्वीडन पर अटैक कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 87वें मिनट में टोनी क्रूज के क्रॉस पर मारियो गोमेज ने बेहतरीन हेडर लगाया लेकिन स्वीडन के गोलकीपर रॉबिन ओलसेन ने  शानदार बचाव करते हुए गेंद को गोल पोस्ट से ऊपर उछाल दिया। दूसरे हाफ का खेल खत्म हो चुका था और 5 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है। दूसरे हाफ का खेल खत्म होने के बाद टोनी क्रूस ने इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में फ्री किक के जरिए बेहतरीन गोल कर जर्मनी को यादगार जीत दिलाई।

इस पूरे मुकाबले में जर्मनी की तरफ से एक खिलाड़ी जेरोम बोएटेंग को एक येलो कार्ड और रेड कार्ड दिखाया गया, जबकि स्वीडन की तरफ से लारसन और एकदल को येलो कार्ड दिखाया गया। वहीं, स्वीडन ने इस पूरे मैच में तीन बदलाव (74',78' और 90') किए, जर्मनी ने भी अपनी टीम में तीन (31', 46' और 87') बदलाव किए। दोनों टीमों के बीच हुए इस करो या मरो मुकाबले में गत चैंपियन जर्मनी को 8 कॉर्नर और 10 फाउल, जबकि स्वीडन को 3 कॉर्नर और 11 फाउल मिले।

बता दें कि 80 साल में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। 1938 विश्व कप को छोड़कर वह कभी ग्रुप चरण से बाहर नहीं हुई है। हार से जर्मनी की विश्व कप से विदाई तय थी, लेकिन इस जीत से अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। अगली स्लाइड में देखिए लाइव कमेंट्री और मैच से जुड़े वीडियोः-

अगली स्लाइड में देखिए लाइव कमेंट्री और मैच से जुड़े वीडियोः-

germany vs sweden fifa world cup 2018 match 29 live updates
जर्मनी बनाम स्वीडन

जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया
 





फुलटाइम: स्कोर- जर्मनी 2ः1 स्वीडन
 


90+4:42 मिनटः ...और ये गोल। जर्मनी की तरफ से टोनी क्रुस ने दागा निर्णायक गोल और स्कोर 2-1 से आगे जर्मनी।
 



90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 5 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

87 मिनटः
जर्मनी के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन बॉल गोलपोस्ट के उपर से निकल गई।

82 मिनटः जर्मनी के खिलाड़ी जेरोम बोएटेंग को रेड कार्ड दिखाया गया। जर्मनी को अब 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा। 

80 मिनटः फुलटाइम में 10 मिनट का समय बचा है। जर्मनी लगातार एक गोल करने की फिराक में दिख रही है। वह बार-बार स्वीडन पर अटैक कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पा  रही है।

70 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 20 मिनट का खेल बचा है। जर्मनी इस वक्त स्वीडन पर ज्यादा भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। वह लगातार स्वीडन पर अटैक कर रही है।

56 मिनटः जर्मनी के पास एक बार फिर गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन असफल रहे।

स्कोरः स्वीडन 1ः1 जर्मनी

48 मिनटः गोल ( मार्को रेयूस 48मिनट)

 
-जर्मनी ने स्कोर को बराबर करने में ज्यादा वक्त नहीं लिया। दूसरा हाफ शुरू होने के तीसरे मिनट में ही गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। वेर्नर ने 6 यार्ड से  क्रॉस लगाया और रेयूस ने गेंद को अपने कब्जे में लेकर गोलपोस्ट में भेद दिया।

48 मिनटः...और ये शानदार गोल। जर्मनी की तरफ से मार्को रेयूस ने 48वे मिनट में गोलकर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।

46 मिनटः जर्मनी ने फिर बदलाव किया। मारिो गोमेज मैदान पर आए हैं।

दूसरे हाफ का खेल शुरू

-पहले हाफ के शुरुआत में जर्मनी की टीम स्वीडन पर हावी थी, लेकिन आगे जाते-जाते स्वीडन की टीम जर्मनी पर हावी होकर शानदार गोल दाग दिया। जर्मनी की टीम निराश नजर आ रही है। इस विश्व कप में बने रहने के लिए जर्मनी को हर हाल में इस मुकाबला जीतना होगा। दूसरे हाफ में जर्मनी को किसी भी हाल में गोल करके स्वीडन पर बढ़त बनानी होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो यहीं से जर्मनी का सफर खत्म हो जाएगा। बाकी देखना होगा कि जर्मनी दूसरे हाफ में गोल कर बढ़त बना पाती है या नहीं। 

पहले हाफ का स्टैट्सः

जर्मनी

गोल करने का मौका
ऑफ टारगेट-2, ऑन टारगेट-4
कॉर्नर-4 , फाउल-6

स्वीडन
गोल करने का मौका
ऑफ टारगेट-0, ऑन टारगेट-4
कॉर्नर-1, फाउल-1


पहले हाफ का खेल खत्म। स्वीडन 1-0 से आगे।
 


45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, 2 मिनट और जोड़ा गया है।

-पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज 3 मिनट बचे हैं। क्या जर्मनी इस 3 मिनट में स्वीडन के गोल का बदला लेकर बराबरी करना चाहेंगे।

जर्मनी 0ः स्वीडन 1 ( टोइवोनेन 32वें मिनट) 
 


32 मिनटः ...और ये गोल। स्वीडन की तरफ से टोइवोनेन ने 32वें मिनट शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 


30 मिनटः जर्मनी ने रूडी के बदले इल्के गुंडोगन को मैदान पर बुलाया।

25 मिनटः जर्मनी के खिलाड़ी सेबेस्टियन रूडी को नाक में चोट लगने की वजह से उनको बाहर किया गया है। नाक से खून बहने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल जर्मनी 10 खिलाड़ी के साथ ही मैदान पर खेल रहे हैं। उन्होंने कोई स्थानापन्न खिलाड़ी को नहीं बुलाया गया है।

24 मिनटः अभी तक खेले गए मैच में जर्मनी के पाले में तीन बार गेंद आए, लेकिन उन्होंने बॉल को जाया किया। वहीं, स्वीडन के पास एक बार शानदार मौका था लेकिन वह भी गोल करने के नाकाम रहा।

12 मिनटः स्वीडन के पास गोल करने का बेहद सुनहरा मौका था, लेकिन जर्मनी के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

10 मिनटः जर्मनी ने 10 मिनट के भीतर 122 पासेस किए हैं,जबकि 6 पासेस स्वीडन। जर्मनी ने आक्रामक शुरूआत की है।

8 मिनटः रयूस के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन स्वीडन के डिफेंस ने नाकाम कर दिया।

2 मिनटः जर्मनी ने पास गोल करने का शानदार मौका था। जर्मनी शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए नजर आ रही है।

1 मिनटः मैच की शुरुआत हो चुकी है।

-राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।

-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-

जर्मनी:-
मैनुएल नूएर, जोनास हेक्टर, जूलियन ड्रेज्लर, टोनी क्रूस, टिमो वेर्नर, मार्को रीयूस, थॉमस मुलर, एंटोनियो रूईडिगेर, जेरोम बोएटेंग, जोसुआ किमिच, सेबेस्टियन रूडी।

स्वीडन:- रॉबिन ओल्सन,  मिकाएल लुस्टिग,  विक्टर लिंडलॉफ, एंड्रियास ग्रैनक्विस्ट (कप्तान), लुडविग ऑगस्टिंसन,  सेबेस्टियन लार्सन, अल्बिन एकदल,  मार्कस बर्ग, एमिल फोर्सबर्ग, विक्टर क्लेसन, ओला टोवोनन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed