{"_id":"60df31e98ebc3ec770067c47","slug":"germany-toni-kroos-announces-retirement-from-international-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी: विश्व विजेता खिलाड़ी टोनी क्रूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जर्मनी: विश्व विजेता खिलाड़ी टोनी क्रूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
Fri, 02 Jul 2021 09:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:04 PM IST
सार
देश के लिए 106 मैच खेलने वाले इस 31 साल के इस खिलाड़ी का आखिरी मैच यूरो 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला था।
विज्ञापन
टोनी क्रूस
- फोटो : social media
विस्तार
जर्मनी को फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यपंक्ति के खिलाड़ी टोनी क्रूस ने राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा की। देश के लिए 106 मैच खेलने वाले इस 31 साल के खिलाड़ी ने 2014 में टीम के विश्व चैंपियन बनने के अभियान के दौरान हर मैच में पूरा समय मैदान पर बिताया था।
विज्ञापन
उनका आखिरी मैच यूरो 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला था। टीम को इस मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। क्रूस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उनका यह फैसला बदलने वाला नहीं है। रियल मैड्रिड के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते है।
विज्ञापन