{"_id":"5b5b55cf4f1c1bb15c8b4d02","slug":"gareth-bale-will-face-of-real-madrid-in-place-of-cristiano-ronaldo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो की जगह अब बेल होंगे रियल मैड्रिड का चेहरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो की जगह अब बेल होंगे रियल मैड्रिड का चेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रोनाल्डो-गेरेथ बेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विदाई के बाद रियल मैड्रिड को जिस स्टार चेहरे की तलाश थी वह पूरी हो गई है। रोनाल्डो के सहयोगी रहे वेल्स के स्टार फुटबॉलर गेरेथ बेल अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 2018-19 सत्र के लिए क्लब के स्टार खिलाड़ी होंगे। फिलहाल रियल में बेल के अलावा ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो अपनी छाप छोड़ सके और प्रभावित कर सके।
विज्ञापन
बेल भले ही रोनाल्डो की बराबरी नहीं कर पाएं लेकिन उनमें क्लब को ऊचाइंयों तक ले जाने की काबलियत है। नए कोच जुलेन लोपेटेगुुई भी चाहते हैं कि बेल आगे आकर करीम बेंजिमा के साथ आक्रामण की अगुआई करें। रोनाल्डो के जाने के बाद क्लब को एक ऐसेे खिलाड़ी की जरूरत है जो आगे आकर गोल करे और टीम को जीत दिलाए।
विज्ञापन
बेल ने कई बार दिखाया कि उनमें वह क्षमता है। 29 वर्षीय इस फॉरवर्ड ने रियल को लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कीव में लिवरपूल के खिलाफ खेले गए फाइनल में बेल ने दो गोल दागे थे।
विज्ञापन
बेल को छोड़ना था रियल पर चले गए कोच जिदान
चैंपियंस लीग के फाइनल के बाद बेल रियल मैड्रिड को छोड़ना चाहते थे, क्योंकि वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे। वह कोच जिनेदिन जिदान के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं थे। बेल इससे खफा थे कि कोच उन्हें ज्यादातर मैचों में या तो बेंच पर बिठाए रखते हैं या फिर स्थानांपन्न खिलाड़ी के रूप में कुछ समय के लिए ही उतारते हैं। यही नहीं बेल पुर्तगाल के रोनाल्डो की छाया से भी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। जिदान ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अचानक कोच का पद छोड़कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद बेल ने क्लब छोड़ने का विचार टाल दिया। विश्व कप के बाद रोनाल्डो ने भी क्लब को बाय-बाय कहकर जुवेंटस का दामन थाम लिया।
खुद को साबित करने का मौका
मौजूदा समय में दुनिया के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी बेल के पास अब खुद को साबित करने का शानदार मौका है। वह कहते भी हैं कि मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। नए कोच लोपेटेगुई अगर मुझ पर भरोसा जताते हैं तो मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा। बेल 2013 में टोटेनहाम से रिकॉर्ड आठ अरब रुपये रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे। तब वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे।
गेरेथ बेल ने कहा, 'मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बेताब हूं। अगर कोच लोपेटेगुई मुझ पर भरोसा जताते हैं तो मैं उनकी उपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।'
-06 छह वर्षों से रियल मैड्रिड का हिस्सा हैं बेल।
-88 गोल 189 मैचों में रियल के लिए दागे हैं बेल ने।
-04 चैंपियंस लीग खिताब, एक ला लीगा और एक कोपा डेले रे ट्रॉफी जीती हैं रियल के लिए।
-09 कुल खिताब अब तक रियल की ओर से जीत चुके हैं बेल।
-08 अरब रुपये में 2013 में टोटेनहाम से रियल में शामिल हुए थे। तब वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।