फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Gareth Bale only second British player to hat-trick in La Liga

गेराथ बेल की हैट्रिक ने ला लीगा में रचा कारनामा

Wed, 04 Dec 2013 04:00 PM IST
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
Gareth Bale only second British player to hat-trick in La Liga

गेराथ बेल ने ला लीगा फुटबॉल के अपने पिछले मैच में हैट्रिक लगाने का कारनामा किया था और वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के महज दूसरे फुटबॉलर हैं।

विज्ञापन


आज से 26 साल पहले इंग्लैंड के गैरी लिंकर ने ला लीगा में हैट्रिक लगाने का कारनामा किया था। मजेदार बात यह थी कि लिंकर ने 31 जनवरी, 1987 को यह हैट्रिक बेल की वर्तमान टीम रियल मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना के लिए लगाई थी।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने इस मैच में रियल मैड्रिड को 5-2 से हराते हुए शानदार जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में लिंकर ने शुरुआती समय में ही दो गोल दाग दिए।

उन्होंने पहले दो गोल मैच के दूसरे और तीसरे मिनट में किए। इसका बाद अपना तीसरा गोल 47वें मिनट में दागा।

हालांकि हार के बावजूद रियल मैड्रिड ने उस साल लीग पर खिताबी कब्जा जमाया था। लिंकर ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए अपने 28वें मैच में हैट्रिक लगाया था। जबकि बेल ने रियल मैड्रिड की ओर से खेलते हुए महज 13वें मैच में हैट्रिक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार गेराथ बेल की शानदार हैट्रिक की मदद रियल मैड्रिड ने ला लीगा में रियल वेलाडोलिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed