फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   France beat Germany 0-1 in euro cup

यूरो कप : विश्व चैंपियन फ्रांस ने जीत के साथ की शुरुआत, जर्मनी को दी करारी शिकस्त

Thu, 17 Jun 2021 07:34 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 07:34 AM IST
सार

03 आत्मघाती गोल मंगलवार तक खेले गए यूरो कप के 12 मैचों में हो चुके हैं जो टूर्नामेंट के इतिहास का संयुक्त रिकॉर्ड। इससे पहले 2016 में इतने ही गोल हुए थे 

विज्ञापन
France beat Germany 0-1 in euro cup
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी को यूरो कप के अपने पहले ही मुकाबले में अपने ही गोल से हार का सामना करना पड़ा। दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले मैट्स हमेल्स ने मैच का यह एकमात्र आत्मघाती गोल किया। इसके चलते जर्मनी को विश्व चैंपियन फ्रांस के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ुा।

विज्ञापन


अनुभवी डिफेंडर हमेल्स को इस टूर्नामेंट के लिए जर्मन कोच जोकिम लोह ने टीम में शामिल किया था लेकिन उनकी वापसी यादगार नहीं रही। लुकास हर्नांडेज के क्रास को 20वें मिनट में फ्रांस के फॉरवर्ड काइलियान म्बापे तक पहुंचने से रोकने के प्रयास में उन्होंने गेंद गलती से अपने ही नेट में डाल दी। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए। फ्रांस के दो गोल दूसरे हाफ में आफसाइड करार दिए गए। पहला म्बापे ने और दूसरा करीम बेंजेमा ने किया था।
विज्ञापन


सात साल बाद फ्रांस के लिए खेले बेंजेमा  
बेंजेमा ने सात साल बाद अपनी राष्ट्रीय टीम फ्रांस के लिए कोई मुकाबला खेला। 2014 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हारने के बाद फ्रांस के लिए पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे। जर्मनी का सामना अब पुर्तगाल से होगा जबकि फ्रांस बुडापेस्ट में हंगरी से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैं उसे दोष नहीं दे सकता। यह बदकिस्मती थी। गेंद बहुत तेज थी और उसे बाहर करना आसान नहीं था।’ -जोकिम लोह, कोच जर्मनी 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed