{"_id":"5768f2334f1c1bf013b480e4","slug":"france-arrested-557-football-fans-since-start-of-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिरदर्द' बना यूरो कप, हुडदंगियों से परेशान हैं फ्रांस की पुलिस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'सिरदर्द' बना यूरो कप, हुडदंगियों से परेशान हैं फ्रांस की पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
यूरो कप
- फोटो : Getty
दुनिया के दूसरे सबसे फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप की मेजबानी करना इस बार फ्रांस के लिए चुनौती साबित हो रही है। स्थानीय पुलिस सोमवार तक 557 हुडदंगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
फ्रांस के आतंरिक मंत्री बर्नार्ड काजेनेवू ने सोमवार को बताया कि यूरो कप जब से शुरू हुआ है तब से लेकर 557 फुटबॉल प्रशंसकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही 21 हुडदंगियों को हिंसा में भाग लेने के कारण देश से बाहर भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
मंत्री ने यह भी कहा कि इनमें से 344 लोग गिरफ्तारी के बाद हिंसा में शामिल होने का अपराध स्वीकार कर लिया था जिस कारण उन्हें जेल की सजा मिली।
फ्रेंच सरकार ने इस खेल के सफल आयोजन के लिए 70 हजार पुलिस वालों की तैनाती की गई है। यह टूर्नामेंट 10 जून से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
11 जून को यूरो कप के दौरान इंग्लैंड-रूस मैच के बाद हिंसक झड़पों को लेकर फ्रांस की एक अदालत ने पिछले दिनों रूस के तीन समर्थकों को उनकी भूमिका को लेकर जेल की सजा सुनाई। इनमें से एक को दो साल तक कारावास की सजा सुनाई गई है। (यह तस्वीर उसी हिंसा की है)
एलेक्सी येरूनोव, निकोलई मोरोजोव और सर्जेई गोर्बाचेव उन 43 रूसी समर्थकों में शामिल थे जिन्हें फ्रेंच पुलिस ने हिंसा के बाद हिरासत में लिया था। हिंसक झड़पों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
29 साल के येरूनोव को सर्वाधिक दो साल के कारावास की सजा सुनाई गई। उसने यह बात स्वीकार की है कि वह उस समय वहां मौजूद था जहां इंग्लैंड के एक समर्थक के सिर पर लोहे की छड़ मारी गई थी जो गंभीर रूप से घायल हो गया था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि उसने लोहे की छड़ मारी थी।