फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   four fifa officers arrested by police

पुलिस के लपेटे में आए सात भ्रष्टाचारी फीफा अधिकारी

Wed, 27 May 2015 07:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
four fifa officers arrested by police

 अमेरिकी भ्रष्टाचार जांच विभाग अधिकारियों के आग्रह पर बुधवार तड़के ज्यूरिख में सात फुटबॉल अधिकारियों को करोड़ों डॉलर की रिश्वत लेने के संदेह पर गिरफ्तार किया गया। सात गिरफ्तार अधिकारियों में फीफा के उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के न्याय मंत्रालय के अनुसार फीफा के अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर दस करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करने की योजना में संलिप्त पाए गए हैं।

इसके बदले में माना जा रहा है कि उन्हें लातिनी अमेरिका में होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंटों से जुड़े मीडिया, मार्केटिंग और प्रायोजन अधिकार मिले।

1990 से ले रहे थे रिश्वत

four fifa officers arrested by police

न्याय मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी भ्रष्टाचार जांच विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर सात अधिकारियों को 1990 के दशक के शुरू से लेकर वर्तमान समय तक रिश्वत लेने और उसके बदले में हित साधने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

इन अधिकारियों को प्रत्यर्पण लंबित रहने तक हिरासत में रखा गया है। इन अपराधों की तैयारियां अमेरिका में की गई और भुगतान अमेरिकी बैंकों के जरिये किया गया।

स्थानीय ज्यूरिख पुलिस ने ज्यूरिख के एक बडे़ होटल से गिरफ्तारियां की। साथ ही पुलिस ने फीफा हेडक्वार्टर से कई फाइलों और ईमेल को जब्त किया है। फीफा के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की शीर्ष संस्था इस स्थिति पर स्पष्टीकरण चाहता है और गिरफ्तारी पर टिप्पणी नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed