{"_id":"5e8004058ebc3e6fe61a3e2e","slug":"former-india-captain-bhaichung-bhutia-will-feature-in-afc-public-awareness-campaign-on-the-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया एएफसी के जागरूकता अभियान का हिस्सा, 'ब्रेक द चेन’ से जुड़ेंगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया एएफसी के जागरूकता अभियान का हिस्सा, 'ब्रेक द चेन’ से जुड़ेंगे
Sun, 29 Mar 2020 07:42 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
स्टार फुटबॉलर बाइचुंग भुटिया
- फोटो : PTI
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता अभियान में दिखाई देंगे। इस महाद्वीपीय संस्था ने इसकी जानकारी दी। 'ब्रेक द चेन’ नाम के इस अभियान में एशिया के कुछ बेहतरीन फुटबॉलर दिखाई देंगे जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों को साझा किया जायेगा।
विज्ञापन
भूटिया पहले भारतीय थे जिन्होंने देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे लेकिन बाद में सुनील छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। भूटिया को 2014 में एएफसी एशियाई फुटबाल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन