फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Footballer Lionel Messis deal with Barcelona ended on Wednesday

अर्जेंटीना के लियोनल मेसी का बार्सिलोना से करार खत्म, 17 साल में जीते 35 खिताब

Thu, 01 Jul 2021 10:53 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 10:53 AM IST
सार

  • बार्सिलोना क्लब के लिए मेसी ने 778 मैचों में रिकॉर्ड 672 गोल दागे
  • 34 वर्षीय यह फुटबॉलर क्लब से साथ आगे भी जुड़ा रहेगा

विज्ञापन
Footballer Lionel Messis deal with Barcelona ended on Wednesday
Lionel Messi - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का बुधवार को बार्सिलोना के साथ करार खत्म हो गया। आगे उनके भविष्य को लेकर अभी तक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


बार्सिलोना को पूरी उम्मीद है कि 34 वर्षीय यह फुटबॉलर क्लब से साथ आगे भी जुड़ा रहेगा। ऐसी चर्चा है कि मेसी बार्सिलोना के साथ दो साल का और करार करने जा रहे हैं। लियोनल मेसी ने 17 साल में बार्सिलोना के साथ 35 खिताब जीते हैं। उन्होंने क्लब के लिए 778 मैचों में रिकॉर्ड 672 गोल दागे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि लियोनल मेसी ने अपने रिकॉर्ड 148वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका में बोलिविया को 4-1 से पराजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने बोलिविया को 4-1 से हराया 
अर्जेंटीना लगातार 17 मैचों से अजेय है। मेसी अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जेवियन मासचेरानो (147) को पीछे छोड़ा है। 34 वर्षीय मेसी ने छठे मिनट में पापू गोमेज के गोल की मदद की और उसके बाद 33वें और 42 मिनट में खुद गोल किए थे।


एक गोल लुटारो मार्टिनेज (65वें मिनट) में किया। बोलिविया के लिए एकमात्र गोल सावेद्रा ने 60वें मिनट में किया। एक अन्य मैच में एडिसन कवानी के गोल से उरुग्वे ने पराग्वे को 1-0 से पराजित किया। 

मेसी ने छेत्री को पीछे छोड़ा
मेसी के 75 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं और वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री (74 गोल, 118 मैच) को पीछे छोड़ा। अब यूएई के अली मबखौत (76 गोल, 92 मैच) दूसरे और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (109 गोल, 179 मैच) ही उनसे आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed