फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football stadium named after Bhaichung Bhutia to be inaugurated in South Sikkim

कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने पर होगा, भूटिया के नाम पर बन रहे स्टेडियम का उद्घाटन

Mon, 24 Aug 2020 05:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Football stadium named after Bhaichung Bhutia to be inaugurated in South Sikkim
वाइचुंग भूटिया

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान बाईचुंग भूटिया के नाम पर बन रहे 15000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का उद्घाटन कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने पर किया जाएगा। इस स्टेडियम में दूधिया रोशनी की भी व्यवस्था होगी। नामची में बना यह स्टेडियम तिनकिताम में भूटिया के जन्मस्थान से 25 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन


सिक्किम फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मेनला एथेनपा के हवाले से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा, ‘यह भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक के प्रति हमारा सम्मान है। संन्यास लेने के बाद भी बाईचुंग भूटिया कई के लिए आदर्श हैं और सिक्किम ही नहीं बल्कि भारत में फुटबॉलरों को प्रेरित करते रहेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उन्होंने भारतीय फुटबॉल के लिए जो किया है हम उसकी कीमत अदा नहीं कर सकते। मगर उनके नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर हम इस महान फुटबॉलर के प्रति सम्मान दिखाना चाहते हैं। ’ यह देश में पहला स्टेडियम होगा जिसका नाम किसी फुटबॉलर के नाम पर रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर भूटिया ने कहा कि वह इससे काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं काफी सम्मानित और रोमांचित हूं। अगर आप बड़ी तस्वीर देखें तो मैं इसलिए खुश हूं कि उभरते हुए खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलने के लिए एक और शीर्ष स्तरीय सुविधा और बुनियादी ढांचा मिलेगा।’ बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य 2010 में शुरू हुआ था, लेकिन वित्तीय समस्याओं के कारण इसे कई अड़चनों का सामना करना पड़ा। सिक्किम के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पदभार संभालने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ।


स्टेडियम में कृत्रिम टर्फ पहले ही लगाया जा चुका है और साथ ही 15000 दर्शकों को बैठाने के लिए स्टैंड भी लग चुके हैं। एथेनपा ने कहा कि फ्लडलाइट लगाने की योजना पर काम चल रहा है और इसे निर्माण कार्य के दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed