फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   football news

मैनचेस्टर सिटी ने डायनामो कीव को हराया

Thu, 25 Feb 2016 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Feb 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
football news

मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण में बुधवार रात डायनामो कीव को 3-1 से हराकर अंतिम आठ की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


मैनचेस्टर की ओर से मैच के 15वें मिनट में सर्गियो अगुएरो के शानदार गोल कर खाता खोला। इसके बाद डेविड सिल्वा ने 40वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर की बढ़त को 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


सिल्वा के गोल किए हुए अभी 18 मिनट ही हुए थे कि कीव की ओर से 58वें मिनट में विटाली बायलस्की ने 58वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-2 कर दिया।

इसके बाद याया टॉरे ने 89वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर की बढ़त को 3-1 कर दिया। इस जीत के बाद मैनचेस्टर की पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे मैनचेस्टर एफए कप से बाहर हो चुका है और इसके अलावा वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर खिसक चुका है। दूसरे चरण का मुकाबला 15 मार्च को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed