फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football legend Pele surgery successful stomach tumor removed

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी पेले की सर्जरी सफल, पेट से निकाला गया ट्यूमर

Wed, 08 Sep 2021 07:42 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Sep 2021 07:42 AM IST
सार

  • नियमित जांच के दौरान पेट में ट्यूमर का चला था पता
  • पेले ब्राजील की ओर से 77 गोल कर चुके हैं

विज्ञापन
Football legend Pele surgery successful stomach tumor removed
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के पेट के दाहिने हिस्से में बनी गांठ (कोलन ट्यूमर) ऑपरेशन करके निकाल दी गई है और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने कहा कि 80 वर्ष के पेले आईसीयू में हैं और उन्हें नियमित कमरे में भेज दिया जाएगा। पेले ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर कहा कि यह ऑपरेशन बड़ी जीत रहा।

विज्ञापन


नियमित जांच में ट्यूमर का पता चला : वह पिछले सप्ताह नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे जब इस ट्यूमर का पता चला। उन्होंने कहा, ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों ने मेरी सेहत का पूरा ध्यान रखा। मुझे आपके साथ शानदार जीत का जश्न मनाने की आदत है। इस मैच का भी सामना मैं मुस्कुराते हुए, खुशी और आशावादिता के साथ करूंगा।
विज्ञापन


पेले के कूल्हे का प्रत्यारोपण हो चुका है तीन विश्व कप (1958, 1962 और 1970) जीतने वाले एकमात्र पुरूष खिलाड़ी पेले के कूल्हे का 2012 में प्रत्यारोपण किया गया था जिसके बाद से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है। वह वॉकर या व्हीलचेयर की सहायता लेते हैं। हाल ही में उन्हें किडनी से जुड़ी समस्यायें भी आई थी। पेले ब्राजील की ओर से 77 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed