फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football Indian wins saif cup eight time beats nepal by 3 goals in final

फुटबॉल: भारत ने आठवीं बार जीता सैफ कप, फाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया, सुनील क्षेत्री ने मेसी की बराबरी की

Sat, 16 Oct 2021 11:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मालदीव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मालदीव Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार सैफ कप का खिताब जीत लिया है। सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं और फाइनल में जीत के साथ अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत दिया है। 

विज्ञापन
Football Indian wins saif cup eight time beats nepal by 3 goals in final
सैफ कप के फाइनल में भारत ने नेपाल को 3-0 से हरा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम ने आठवीं बार सैफ कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में नेपाल की टीम को 3-0 से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार यह टूर्नामेंट जीता है। इस मैच में भारतीय कप्तान सुनील क्षेत्री ने लियोनेल मेसी के सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इस मैच में सुनील क्षेत्री ने ही पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुरेश सिंह ने दूसरा गोल किया और आखिरी मिनटों में अब्दुल समद ने तीसरा गोल करके भारत को 3-0 से जीत दिला दी। वहीं नेपाल की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


इस साल नेपाल की टीम पहली बार सैफ कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसके लिए भारत को हराना आसान नहीं था और भारत ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी और बांग्लादेश के बाद श्रीलंका के साथ भी ड्रॉ खेलने से भारत के लिए बाकी मैच जीतना जरूरी था और टीम इंडिया वैसा ही किया। भारत ने लगातार तीन मैच जीते और फाइनल में जगह बनाई। यहां नेपाल को आसानी से हराकर सैफ कप अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

13 में से आठ टूर्नामेंट जीत चुका है भारत
सैफ कप के 13 में से आठ टूर्नामेंट अकेले भारत ने जीते हैं। इस टूर्नामेंट में इस साल भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव की टीम ने भाग लिया था। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही भारत खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि इस साल भारत ने अपनी मुख्य टीम उतारी थी। अब भारतीय टीम 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के मुकाबले खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed