फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   first time 24 countries participated in fifa world cup 1982

FIFA फ्लैशबैक: इस वजह से फैंस आज तक नहीं भूल पाए साल 1982 का फीफा वर्ल्ड कप

Thu, 07 Jun 2018 06:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
first time 24 countries participated in fifa world cup 1982
fifa wc 1982

फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 21 जुलाई तक रूस में शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर फैंस के सिर फुटबॉल वर्ल्ड कप का जुनून सवार है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 फैंस के लिए कितना खास होगा यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन 1982 का वर्ल्ड कप कई मायनों में सबसे यादगार वर्ल्ड कप माना जाता है।

विज्ञापन


स्पेन में खेले गए इस वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जून से 11 जुलाई के दौरान स्पेन में हुआ था। स्पेन के 14 शहरों के 17 स्टेडियमों में इस विश्व कप के मैच खेले गए, जिसमें फाइनल मुकाबला स्पेन की राजधानी मैड्रिड के सेंटियागो बर्नबेऊ स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में इटली ने वेस्ट जर्मनी को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

first time 24 countries participated in fifa world cup 1982
fifa world cup 1982
अर्जेंटीना को बड़ा झटका: 1982 में खेला गया फीफा का 12वां वर्ल्ड कप गत चैंपियन अर्जेटीना के लिए काफी खराब रहा। डिफेंडिंग चैंपियन की टीम दूसरे दौर बेल्जियम से 1-0 से हारकर बाहर हो गई थी।

24 टीमें: 1930 में पहली बार खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 1978 तक कुल 16 टीमें ही इस मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा बनती रहीं। वहीं साल 1982 में पहली बार विश्व कप 24 टीमों के बीच खेला गया।

वर्ल्ड कप में पांच टीमों का डेब्यू: इस साल पांच देशों अल्जीरिया, कैमरून, होंडुरास, कुवैत और न्यूजीलैंड ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। 1934 में 13 टीमों के विश्व कप पदार्पण करने के बाद यह पहला मौका था जब पांच या उससे ज्यादा टीमों ने पहली बार विश्व कप में शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed