{"_id":"5b1921a04f1c1b64068b4f64","slug":"first-time-24-countries-participated-in-fifa-world-cup-1982","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA फ्लैशबैक: इस वजह से फैंस आज तक नहीं भूल पाए साल 1982 का फीफा वर्ल्ड कप","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA फ्लैशबैक: इस वजह से फैंस आज तक नहीं भूल पाए साल 1982 का फीफा वर्ल्ड कप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
fifa wc 1982
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 21 जुलाई तक रूस में शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर फैंस के सिर फुटबॉल वर्ल्ड कप का जुनून सवार है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 फैंस के लिए कितना खास होगा यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन 1982 का वर्ल्ड कप कई मायनों में सबसे यादगार वर्ल्ड कप माना जाता है।
विज्ञापन
स्पेन में खेले गए इस वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जून से 11 जुलाई के दौरान स्पेन में हुआ था। स्पेन के 14 शहरों के 17 स्टेडियमों में इस विश्व कप के मैच खेले गए, जिसमें फाइनल मुकाबला स्पेन की राजधानी मैड्रिड के सेंटियागो बर्नबेऊ स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में इटली ने वेस्ट जर्मनी को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
fifa world cup 1982
अर्जेंटीना को बड़ा झटका: 1982 में खेला गया फीफा का 12वां वर्ल्ड कप गत चैंपियन अर्जेटीना के लिए काफी खराब रहा। डिफेंडिंग चैंपियन की टीम दूसरे दौर बेल्जियम से 1-0 से हारकर बाहर हो गई थी।
24 टीमें: 1930 में पहली बार खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 1978 तक कुल 16 टीमें ही इस मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा बनती रहीं। वहीं साल 1982 में पहली बार विश्व कप 24 टीमों के बीच खेला गया।
वर्ल्ड कप में पांच टीमों का डेब्यू: इस साल पांच देशों अल्जीरिया, कैमरून, होंडुरास, कुवैत और न्यूजीलैंड ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। 1934 में 13 टीमों के विश्व कप पदार्पण करने के बाद यह पहला मौका था जब पांच या उससे ज्यादा टीमों ने पहली बार विश्व कप में शिरकत की थी।