{"_id":"5e72e69b8ebc3e72be028b59","slug":"fifteen-from-spanish-club-alaves-test-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेनिश फुटबॉल क्लब अल्वेस एफसी के 15 सदस्यों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पेनिश फुटबॉल क्लब अल्वेस एफसी के 15 सदस्यों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव
Thu, 19 Mar 2020 08:57 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश फुटबॉल टीम अल्वेस एफसी ने बुधवार को पुष्टि की कि क्लब के 15 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसमें तीन टीम के पहले खिलाड़ी शामिल हैं। अल्वेस ने कहा कि ला लीगा क्लब के कोचिंग स्टाफ के सात सदस्यों और पांच अन्य कर्मचारियों का भी टेस्ट सकारात्मक पाया गया है।
विज्ञापन
क्लब ने एक बयान में कहा गया है कि हमने जिम्मेदारी लेते हुए उन लोगों का परीक्षण करने का निर्णय लिया, जो हमारे साथ जुड़े हैं और हमारे परिवार का हिस्सा हैं। टेस्ट ही इस मामले का तत्काल पता लगाने और निवारक उपाय है। हमारी कोशिश हैं कि जहां तक संभव हो हम संक्रमण ना फैलने दें। इटली के बाद, यूरोप में कोरोनो वायरस से स्पेन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन