{"_id":"5da1ec3c8ebc3e93a230d9fe","slug":"fifa-world-cup-qualifiers-igor-stimac-names-india-23-member-squad-for-bangladesh-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ FIFA विश्व कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बांग्लादेश के खिलाफ FIFA विश्व कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित
Sun, 13 Oct 2019 07:25 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबाल क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम का एलान किया। डिफेंडर संदेश झिंगन और अनवर अली जूनियर चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे जबकि हालीचरण नरजारी, फारूख चौधरी और निशु कुमार को बाहर रखा गया है ।
विज्ञापन
झिंगन को बुधवार को नार्थ ईस्ट युनाइटेड के खिलाफ दोस्ताना मैच के दौरान चोट लगी थी । उन्हें ऑपरेशन कराना होगा और वह छह महीने के लिए बाहर भी हो सकते हैं । एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ ड्रा रहे मैच में कप्तानी करने वाले गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि यह दुखद है । हमारे लिए यह बड़ा नुकसान है, खासकर इस वक्त। वह काफी मजबूत इंसान है और उसी मजबूती से वापसी करेगा।’’
विज्ञापन
टीम : गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह , कमलजीत सिंह
डिफेंडर : प्रीतम कोताल, राहुल भेके, आदिल खान, नरेंदर, सार्थक गोलुइ, अनस ई, मंदार राव देसाई, सुभाशीष बोस
मिडफील्डर : उदांता सिंह, निखिल पुजारी, विनित राय, अनिरूद्ध थापा, अब्दुल सहल, रेनियेर फर्नांडिस, ब्रेंडन फर्नांडिस, लालियांजुआला छांगटे, आाशिक कुरूनियन फारवर्ड : सुनील छेत्री, बलवंत सिंह, मनवीर सिंह ।
विज्ञापन