फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup Qualifier lionel Messi hat trick breaks Pele South American goal scoring record during argentina vs bolivia match

FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने बोलीविया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास, पेले के गोल रिकॉर्ड को तोड़ा

Fri, 10 Sep 2021 10:46 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Sep 2021 10:46 AM IST
सार

लियोनेल मेसी ने शुक्रवार को बोलीविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब मेसी अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अमेरिका की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन
FIFA World Cup Qualifier lionel Messi hat trick breaks Pele South American goal scoring record during argentina vs bolivia match
लियोनेल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब मेसी दक्षिण अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। 

विज्ञापन


मेसी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक 

शुक्रवार को बोलीविया के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मैच में मेसी ने 14वें मिनट में  कर्लिंग स्ट्राइक के साथ पहला गोल किया। इस गोल के जरिेए मेसी ने पेले के सर्वाधिक 77 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागकर दिग्गज पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं 87वें मिनट में मेसी ने तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। ब्यूनस आयर्स में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से शिकस्त दी। अब मेसी अंतराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गोल करे वाले मेसी छठे खिलाड़ी 

34 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम अंतराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल दर्ज हैं जबकि उन्होंने 153 मैच खेले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 180 मैचों में 111 गोल करके उनसे काफी आगे हैं। उनके अलावा अली देई 109, मोख्तार डहारी 89, फेरेंक पुस्कास 84, गॉडफ्रे चितलु ने 79 गोल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed