फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: फ्रांस, सेनेगल और स्पेन जीते; केप वर्डे-बेल्जियम, मिस्र नॉकआउट में

Sat, 27 Jun 2026 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jun 2026 10:36 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्ति की ओर है और नॉकआउट की तस्वीर साफ होती जा रही है। 16वें दिन फ्रांस ने नॉर्वे को हराया, जबकि सेनेगल ने इराक को हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। दूसरी ओर, केप वर्डे भी नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहा, जबकि स्पेन ने उरुग्वे को मात दी। मिस्र और बेल्जियम ने ग्रुप जी से अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details
फीफा विश्व कप - फोटो : FIFA.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 16वें दिन फ्रांस, सेनेगल और बेल्जियम ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से फ्रांस जहां अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा तो सेनेगल ने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। दूसरी ओर केप वर्डे ने सऊदी अरब से ड्रॉ खेला, लेकिन अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा। वहीं स्पेन ने उरुग्वे को मात दी। ग्रुप जी से बेल्जियम और मिस्र नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रहे, जबकि ईरान तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद नॉकआउट की दौड़ में बना हुआ है। आइए जानते हैं विश्व कप में 16वें दिन क्या-क्या हुआ और अब ग्रुप चरण के आखिरी दिन कितने मुकाबले खेले जाएंगे... 
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details
सेनेगल टीम - फोटो : FIFA.com
सेनेगल ने की गोल की बारिश
ग्रुप के दूसरे मुकाबले में सेनेगल के सामने सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती थी। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर बढ़त दिला दी। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में तब और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि, पहले हाफ में सेनेगल सिर्फ एक गोल की बढ़त बना सका, लेकिन दूसरे हाफ में उसने गोलों की झड़ी लगा दी। इस्माइला सार ने 56वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद पापे गुएए ने 59वें और 71वें मिनट में दो शानदार गोल दागे, जबकि 82वें मिनट में इलिमान एनडियाये ने पांचवां गोल कर इराक की हार तय कर दी। सेनेगल ने 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर अपने गोल अंतर में भी जबरदस्त सुधार किया और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details
केप वर्डे बनाम सऊदी अरब - फोटो : FIFA.com
केप वर्डे नॉकआउट में
ग्रुप एच के एक अन्य मुकाबले में केप वर्डे और सऊदी अरब के मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों इस मैच में एक भी गोल नहीं कर सकीं और मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ के बावजूद केप वर्डे की टीम ग्रुप में तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही। हालांकि, केप वर्डे के लिए यह नतीजा हैरान करने वाला है। सऊदी अरब के खिलाफ टीम को गोल करने के कई मौके मिले थे, लेकिन टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी। 
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details
स्पेन बनाम उरुग्वे - फोटो : FIFA.com
स्पेन ने खत्म किया उरुग्वे का सफर
स्पेन ने ग्रुप एच के मुकाबले में उरुग्वे को हराया। उरुग्वे का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। स्पेन ने उरुग्वे के खिलाफ ग्रुप एच मुकाबले में बढ़त बनाई। पहले हाफ में स्पेन के लिए एलेक्स बाएना ने गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाएना ने मैच के 42वें मिनट में गोल दागा। स्पेन की बढ़त अंत तक बरकरार रही और बाएना का यह गोल निर्णायक साबित हुआ। स्पेन ग्रुप एच में शीर्ष पर रही और उसने सात अंकों के साथ नॉकआउट में प्रवेश किया। वहीं, उरुग्वे तीन में से एक भी मैच जीत नहीं सकी। 

मिस्र राउंड ऑफ 32 में
मिस्र और ईरान के बीच ग्रुप जी का मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। मिस्र इस तरह अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और उसने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ईरान तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरे स्थान पर रहने वाली शीर्ष आठ टीमें अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर सकती है और ईरान इसमें छठे नंबर पर है। मैच की बात करें तो पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही थीं। सबसे पहले मिस्र के लिए महमूद साबेर ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन ईरान ने भी बराबरी हासिल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। ईरान के लिए रमिन रेजाइएन ने 14वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर ही रहीं। इसके बाद दूसरे हाफ में ईरान ने आक्रामक रुख अपनाया और अंतिम मिनटों में गोल भी किया, लेकिन वार रिव्यू में ये गोल फाउल करार दिया गया।

FIFA World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football group stage Schedule Today All Details
फीफा विश्व कप - फोटो : FIFA.com
बेल्जियम की एकतरफा जीत
ग्रुप जी के एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड और बेल्जियम के बीच मुकाबला हुआ। बेल्जियम ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। बेल्जियम ने पहले हाफ में बढ़त हासिल की। बेल्जियम के लिए लियांड्रो ट्रोसार्ड ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। बेल्जियम ने इस तरह पहले हाफ तक इस बढ़त को बरकरार रखा। लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। 50वें मिनट में लियांड्रो ने एक और गोल दागा, जबकि 66वें मिनट में केविन डि ब्रूने ने गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। 

न्यूजीलैंड के लिए एलिजाह जस्ट ने 84वें मिनट में गोल कर फासला कम करने की कोशिश की, लेकिन बेल्जियम ने भी हमले लगातार जारी रखे और रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में टीम का चौथा गोल दागा। इसके बाद इंजरी समय के चौथे मिनट में एलेक्सिस साएलेमेकर्स ने गोल दागकर स्कोर 5-1 कर दिया। बेल्जिटम ने इस तरह एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया। 

डेम्बेले का हैट्रिक शो
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई के आखिरी मुकाबलों में फ्रांस और सेनेगल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच से पहले मुकाबले को नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड और फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पूरी महफिल उस्मान डेम्बेले ने लूट ली। फ्रांस के स्टार विंगर ने पहले हाफ में सातवें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। नॉर्वे ने 21वें मिनट में थियो आसगार्ड के गोल से वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन फ्रांस ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। इंजरी टाइम (90+4') में डिजायर डुए ने चौथा गोल दागकर फ्रांस की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ फ्रांस ग्रुप-आई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया।

17वें दिन के मुकाबले
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में रविवार को छह अहम मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन ग्रुप एल में पनामा और इंग्लैंड के बीच रात 2:30 बजे मुकाबला होगा, जबकि इसी समय क्रोएशिया और घाना आमने-सामने होंगे। ग्रुप के में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से सुबह पांच बजे होगा, वहीं डीआर कांगो और उज्बेकिस्तान की टीमें भी इसी समय भिड़ेंगी। इसके बाद ग्रुप जे में अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया और जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना के मुकाबले सुबह 7:30 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों के बाद कई ग्रुपों में नॉकआउट की तस्वीर और साफ हो जाएगी और ग्रुप चरण का अंत हो जाएगा। 

फीफा विश्वकप 2026:17वें दिन का शेड्यूल
ग्रुप मुकाबला समय (IST)
L पनामा vs इंग्लैंड रात 2:30 बजे (28 जून)
L क्रोएशिया vs घाना रात 2:30 बजे (28 जून)
K कोलंबिया vs पुर्तगाल सुबह 5:00 बजे (28 जून)
K डीआर कांगो vs उजबेकिस्तान सुबह 5:00 बजे (28 जून)
J अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया सुबह 7:30 बजे (28 जून)
J जॉर्डन vs अर्जेंटीना सुबह 7:30 बजे (28 जून)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed