फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Will Lionel Scaloni Step Down? Argentina Manager Speaks Up After World Cup Heartbreak

FIFA WC: क्या लियोनल स्कालोनी अर्जेंटीना के कोच पद से देंगे इस्तीफा? हार के बाद भावनाओं पर नहीं रख पाए काबू

Mon, 20 Jul 2026 01:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना को मिली हार के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि लियोनल स्कालोनी अर्जेंटीना के मैनेजर बने रहेंगे या नहीं। मैच के बाद खुद स्कोलानी ने इन सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Will Lionel Scaloni Step Down? Argentina Manager Speaks Up After World Cup Heartbreak
लियोनल स्कालोनी - फोटो : IANS

विस्तार

अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना साकार नहीं हो सका। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रोते हुए मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर चले गए। 
विज्ञापन

दिसंबर में खत्म हो रहा है स्कालोनी का करार
स्कालोनी का करार दिसंबर में खत्म हो रहा है। अर्जेंटीना अगर फाइनल में बाजी मारने में सफल रहता, तो स्कालोनी खिताब का बचाव करने वाले इतिहास के दूसरे मुख्य कोच बन जाते। हालांकि, अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस द्वारा किए गए गोल ने उनका सपना तोड़ दिया और स्पेन दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रहा। इस हार के बाद स्कालोनी के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

मैच के बाद स्कालोनी ने अपने भविष्य पर कहा, मैं अध्यक्ष से बात करूंगा। मेरे मन में एक विचार है कि मैं क्या करना चाहता हूं। मैं अपना करार पूरा करूंगा। मुझे नहीं पता कि क्या किया जा सकता है। हमें इस पर बात करने की आवश्यकता है। मैं अध्यक्ष का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस जगह पर आने का मौका दिया, जहां मैं अभी हूं। यह हर किसी के लिए एक सपनों की जगह थी। खिलाड़ियों और स्टाफ ने आखिरी मिनट तक अपना सब कुछ देने की कोशिश की। मुझे लगता है कि यह सही है कि मैं इस बारे में सोचने के लिए खुद को थोड़ा समय दूं।

स्कालोनी भावुक होते हुए बोले, थोड़ा सब्र रखें मुझे नहीं पता कि मैं आगे बढ़ पाऊंगा या नहीं। यह जगह शानदार है, यह सपनों की जगह है। हमने कभी नहीं सोचा था, मेरे स्टाफ ने भी नहीं, कि हम इस जगह पर होंगे। आगे बढ़ने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत होती है, खासकर अपने दिमाग को रीसेट करना, रीबूट करना, फिर से ऐसा ग्रुप बनाना। ऐसा ग्रुप फिर से बनाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी के भविष्य पर क्या बोले स्कालोनी?
स्कालोनी ने कहा कि उन्होंने कप्तान लियोनल मेसी से अपने भविष्य के बारे में बात नहीं की है। 39 वर्षीय मेसी ने टूर्नामेंट में आठ गोल किए, लेकिन फाइनल में अपना आम प्रभाव नहीं छोड़ सके। स्पेन के डिफेंस ने मेसी को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। स्कालोनी ने कहा, वह अब 39 साल के हैं। मेरे लिए यह बिल्कुल साफ था कि वह तब तक खेलते रहेंगे जब तक वह खुद फैसला न कर लें कि नहीं खेलना है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई उन पर और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करेगा, क्योंकि वह फुटबॉल के मैदान पर उतरने वाले अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे इसमें कोई शक नहीं है, और इस विश्व कप के दौरान उन्होंने जो किया, वह अद्भुत था। हालांकि, उससे पहले भी उन्होंने जो किया, वह भी कमाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed