फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022 qualifier: Gabriel Jesus to miss matches for Brazil due to injury

FIFA World Cup 2022 qualifier: ब्राजील के जीसस बाहर और कुन्हा टीम में

Sat, 26 Sep 2020 05:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 26 Sep 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 qualifier: Gabriel Jesus to miss matches for Brazil due to injury
कतर फुटबॉल विश्व कप 2022 - फोटो : ट्विटर

ब्राजील के अक्तूबर में दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर के दो शुरूआती दौर के लिए टीम में मैनचेस्टर सिटी के चोटिल स्ट्राइकर गैब्रियल जीसस की जगह हर्था बर्लिन के मैथ्यूज कुन्हा को शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा कि उसे सोमवार को पता चला कि जीसस इंग्लिश प्रीमियर लीग में वोल्वरहैम्पटन के खिलाफ 3-1 से जीत के दौरान चोटिल हो गए हैं, इसके बाद 21 साल के कुन्हा को ब्राजील की टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग में टीम के शीर्ष गोल स्कोरर थे, उन्होंने सात मैचों में पांच गोल किए थे। ब्राजील को पांच अक्तूबर को रियो डि जनेरियो के बाहर ट्रेनिंग शुरू करनी है। चार दिन बाद टीम साओ पाउलो में बोलिविया के खिलाफ क्वालीफाइंग अभियान शुरू करेगी। 13 अक्तूबर को टीम का सामना लीमा में पेरू से होगा। टीम में अन्य स्ट्राइकर नेमार, रोबर्टो फर्मिनो, रोड्रिगो, एवर्टन और रिचार्लिसन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed