{"_id":"6379b3b2dc4df83f9f6dc6b9","slug":"fifa-world-cup-2022-google-launches-doodle-to-celebrate-the-start-of-fifa-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, बदला गूगल का मिजाज, सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया डूडल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, बदला गूगल का मिजाज, सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया डूडल
Sun, 20 Nov 2022 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:27 AM IST
सार
ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के सिंगर और के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस के जंग कुक ऑफिशियल टूर्नामेंट सॉन्ग 'ड्रीमर्स' परफॉर्म करेंगे। कतर के गायक फहाद अल कुबैसी भी उनका साथ देंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी परफॉर्म करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्च इंजिन गूगल भी फीफा वर्ल्ड कप के रंगों में रंग गया है। रविवार को उसने फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल लॉन्च किया। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से होने जा रही है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे और मैच साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रांस की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। फ्रांस ने 2018 में रूस में खेले गए पिछले संस्करण में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के सिंगर और के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस के जंग कुक ऑफिशियल टूर्नामेंट सॉन्ग 'ड्रीमर्स' परफॉर्म करेंगे। कतर के गायक फहाद अल कुबैसी भी उनका साथ देंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी परफॉर्म करती नजर आएंगी। फीफा ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। ओपनिंग सेरेमनी में वह इसी गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 29 दिनों तक इस अरब देश में फुटबॉल का जादू देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट का इंतजार दुनिया के करोड़ों फैंस चार साल तक करते हैं। फीफा विश्व कप 2022 में 29 दिन के अंदर 64 मैच खेले जाएंगे। टॉप 16 टीमों के मुकाबले तीन दिंसबर से शुरू होंगे और क्वार्टर फाइनल मैच नौ दिसंबर से हैं। सेमीफाइनल मैच 14-15 दिसंबर को हैं, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। सबकी नजर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी। दोनों का यह आखिरी वर्ल्ड कप है।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप:
ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स।
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड।
ग्रुप डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया।
ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान।
ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया।
ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून।
ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया।
ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स।
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड।
ग्रुप डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया।
ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान।
ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया।
ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून।
ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया।