{"_id":"5b2d7aad4f1c1b214d8b7f1c","slug":"fifa-world-cup-2018-switzerland-defeate-serbia-by-2-1-match-26-at-kaliningrad","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRBvSUI: अंतिम क्षणों में शकीरी ने दागा निर्णायक गोल, स्विट्जरलैंड को दिलाई यादगार जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
SRBvSUI: अंतिम क्षणों में शकीरी ने दागा निर्णायक गोल, स्विट्जरलैंड को दिलाई यादगार जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
शकीरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2018 के 26वें मैच में शुक्रवार को स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 मात दी। रूस के कलिनिनग्रेड स्टेडियम में ग्रुप ई के तहत खेले गए इस मुकाबले में शकीरी ने 90वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई। स्विट्जरलैंड की तरफ से ग्रैनिथ जाका ने 52 और शकीरी ने 90वे मिनट में गोल दागे। वहीं, सर्बिया की तरफ से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 5वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरुआत में ही सर्बिया की तरफ से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 5वें मिनट में हेडर के जरिए शानदार गोल किया। इसके साथ ही सर्बिया की टीम स्विट्जरलैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। पहला हाफ खत्म होने तक सर्बिया की टीम 1-0 से आगे रही, लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद स्विट्जरलैंड की तरफ से ग्रैनिथ जाका 53वें मिनट में बेहतरीन गोलकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ही टीमें निर्णायक गोल की तलाश में थी। दोनों ही टीमें लगातार गोल करने की फिराक में थी, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद फुलटाइम में आखिरी के कुछ ही समय बचे थे कि स्विट्जरलैंड की तरफ से शकीरी ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम 2-1 से यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन