फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 south korea vs mexico match 28 preview

FIFA WC 2018: मैक्सिको की निगाहें दूसरी जीत पर, कोरिया को हरा अंतिम-16 में जगह करना चाहेगी पक्की

Sat, 23 Jun 2018 06:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 south korea vs mexico match 28 preview
दक्षिण कोरिया बनाम मैक्सिको

फीफा विश्व कप 2018 का 28वां मुकाबला शनिवार को दक्षिण कोरिया और मैक्सिको के बीच खेला जाएगा। ग्रुप-एफ के तहत रोस्तोव एरीना में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मैक्सिको की नजरें अंतिम-16 में पहुंचने पर होगी। अपने पहले ही मैच में मौजूदा विजेता जर्मनी को हराकर मैक्सिको की बारी अब दक्षिण कोरिया को हराकर अगले दौर में पहुंचने का है। 

विज्ञापन


वहीं, दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे पायदान पर है। मैक्सिको ने टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मैक्सिको, अर्जेटीना में वर्ष 1978 में हुए विश्व कप के बाद से अब तक अपना दूसरा मैच नहीं हारा है। ऐसे में टीम चाहेगी कि वह कोरिया के खिलाफ भी अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखे। विश्व कप में मैक्सिको और कोरिया दूसरी बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें 20 साल पहले फ्रांस में वर्ष 1998 में पहली बार भिड़े थे। उस मैच में मैक्सिको ने कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। मैक्सिको की कोशिश होगी कि वह मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ विश्व कप में दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड सही नहीं रहा है। मैक्सिको में वर्ष 1986 में विश्व कप में लौटने के बाद से दक्षिण कोरिया की टीम कभी टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच नहीं जीत पाई है। स्वीडन से मिली हार के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ है। टीम को अपने स्टार मिडफील्डर कि सुंगयुएंग से काफी उम्मीदें होंगी जो अपना 104वां मैच खेलने उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed