फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 portugal vs iran match 35 preview

रोनाल्डो के करिश्मे से नॉकआउट पर पुर्तगाल की निगाह, ईरान से मुकाबला आज

Mon, 25 Jun 2018 12:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 portugal vs iran match 35 preview
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक और करिश्माई प्रदर्शन के दम पर पुर्तगाल की टीम सोमवार को अपने ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में ईरान पर बड़ी जीत के साथ न सिर्फ नॉकआउट का टिकट कटाना चाहेगी बल्कि ग्रुप बी में शीर्ष पर भी रहना चाहेगी। अगले दौर में जगह बनाने के लिए उसे सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक दाग कर मुकाबला ड्रॉ करवाया था तो मोरक्को के खिलाफ एकमात्र गोल से टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन


33 वर्षीय रोनाल्डो अपने पूर्व कोच कार्लोस कुइरोज की टीम के खिलाफ भी टीम को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। 2014 में पहले ही दौर में बाहर हो गया यूरो चैंपियन इस बार वह गलती नहीं दोहराना चाहेगा। रोनाल्डो को पता है यह उनका आखिरी विश्व कप है और वह इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।  
विज्ञापन


12 साल बाद विश्व में भिड़ेंगे दोनोंः- 
पुर्तगाल और ईरान 12 साल बाद विश्व कप के किसी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इन दोनों के बीच एकमात्र मुकाबला 2006 में खेला गया था जिसमें रोनाल्डो के विश्व कप के पहले गोल के दम पर पुर्तगाल ने ईरान को 2-0 से शिकस्त दी थी। एक गोल डिगो ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 साल से एशियन देश के खिलाफ नहीं हारा पुर्तगालः- 
पुर्तगाल की टीम पिछले 16 साल किसी भी एशियन देश के खिलाफ विश्व कप में हारी नहीं है। 2002 में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों आखिरी बार हार मिली थी।

इतिहास बदलना चाहेगा ईरानः-
ईरानी टीम विश्व में कभी भी अपना ग्रुप चरण का अंतिम मैच नहीं जीती है। इस दौरान उनसे चार मैच खेले तीन हारे और एक ड्रॉ रहा। उसने तीन गोल किए और दस खाए। यही नहीं टीम यूरोपियन देश से जीती नहीं है। सात मैच खेले छह हारे और एक ड्रॉ रहा। पर इस बार टीम की निगाह इतिहास बदलने पर होगी।

दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर एक नजर

fifa world cup 2018 portugal vs iran match 35 preview
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रैंकिंग 
पुर्तगाल : 04
 ईरान : 37

विश्व कप में पुर्तगाल 
मैच : 28, जीते : 14,  हारे : 09, ड्रॉ : 05, गोल किए : 47, गोल खाए : 32

विश्व कप में ईरान
मैच : 14, जीते : 02,  हारे : 09, ड्रॉ : 03, गोल किए : 08, गोल खाए : 23

 नंबर गेमः-
-113वां मैच यह जोओ मोटिंहो का होगा। वह पुर्तगाल की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे ज्यादा मैच रोनाल्डो (152) और लुइर्स फिगो (127) ने खेले हैं। 
-04 चारों अपने शॉट को रोनाल्डो इस विश्व कप में गोल में तब्दील करने में सफल रहे हैं।
-05 पिछले विश्व कप के मुकाबलों में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए गोल किए हैं। इससे पहले किसी देश के लिए 1994 में रूस के ओलेग सलेंको ने लगातार छह मैचों में गोल करने की उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed