फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa world Cup 2018: Portugal-Uruguay More Than Cristiano Ronaldo v Luis Suarez, Says Bruno Alves

रोनाल्डो बनाम सुआरेज ही नहीं पुर्तगाल-उरुग्वे मैच, शनिवार को विश्व कप 2018 का सबसे बड़ा मुकाबला

Fri, 29 Jun 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Fifa world Cup 2018: Portugal-Uruguay More Than Cristiano Ronaldo v Luis Suarez, Says Bruno Alves

पुर्तगाल के रक्षक खिलाड़ी ब्रूनो एल्वेस का कहना है कि शनिवार को विश्व कप के अंतिम-16 दौर में उरुग्वे से होने वाला मैच केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुइस सुआरेज के बीच होने वाली भिड़ंत मात्र ही नहीं है बल्कि दो टीमों का कड़ा मुकाबला है। 

विज्ञापन


यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल की टीम ग्रुप बी में स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए उसे उरुग्वे पर जीत पानी होगी। उधर उरुग्वे ने अपने तीनों मैच जीते थे जिसमें मेजबान रूस पर मिली 3-0 की जीत भी शामिल है। उरुग्वे की टीम टूर्नामेंट में एकमात्र टीम है जिस पर अभी तक एक गोल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड रोनाल्डो ने अभी तक तीन मैचों में टीम के पांच में से चार गोल किए हैं। जबकि बार्सिलोना स्टार सुआरेज ने सऊदी अरब और रूस के खिलाफ गोल किए थे। एल्वेस ने कहा कि यह मैच दो टीमों पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच है। मेरी नजर में यह केवल रोनाल्डो और सुआरेज की भिड़ंत नहीं है। हम सभी खिलाड़ी जीत के लिए बेताब हैं।

ईरान के खिलाफ पुर्तगाल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रोनाल्डो ने एक पेनाल्टी भी मिस की थी। साथ ही वह भाग्यशाली रहे थे जब कोहनी मारने के बावजूद उन्हें रेडकार्ड नहीं दिखाया गया था। एल्वेस ने माना कि टीम के प्रदर्शन में अभी सुधार की जरूरत है। 36 वर्षीय अल्वेस अपना तीसरा विश्व कप खेल रहे हैं। हालांकि अभी इस सेंटर बैक को इस विश्व कप में मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है।

जर्मनी की हार से सब हो गए सतर्क

2014 विश्व कप से पुर्तगाल की टीम ने एक भी वो मैच नहीं हारा है जिसमें रोनाल्डो मैदान में उतरे हैं। पिछले साल कन्फेडरेशन कप में चिली के हाथों टीम को पेनाल्टी शूटआउट में हार मिली थी। गत चैंपियन जर्मनी की हार ने हर टीम को सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी मैच आसान नहीं है। जर्मनी की नियति ने दिखा दिया कि मजबूत टीमों का भी क्या हश्र हो सकता है।

04: गोल किए हैं रोनाल्डो ने अब तक इस विश्व कप में 
02: गोल सुआरेज कर चुके हैं उरुग्वे की ओर से 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed