फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018: panama vs belgium group g match preview

पनामा के खिलाफ बेल्जियम का पलड़ा भारी, दोनों टीमें आज होंगी आमने-सामने 

Mon, 18 Jun 2018 04:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018: panama vs belgium group g match preview
पनामा बनाम बेल्जियम

राबर्टो मार्टिनेज की अगुआई में बेल्जियम की टीम सोमवार को अपने शुरुआती मैच में पनामा के सामने होगी। फीफा रैंकिंग में तीसरे नंबर की टीम में ईडन हेजरड और केविन डि ब्रुइन शामिल हैं जो अपने कंधों पर बड़ी उम्मीदें लेकर आए हैं। ग्रुप जी में बेल्जियम और इंग्लैंड को नॉकआउट दौर में प्रवेश की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अब अगर ऐसे में वह पहली बार विश्व कप खेल रही पनामा की टीम से हार जाए तो उसे उलटफेर ही कहा जाएगा।

विज्ञापन


मार्टिनेज के नेतृत्व में बेल्जियम का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले सोमवार को उन्होंने मैत्री मैच में कोस्टा रिका को ब्रुसेल्स में 4-1 से हराया था। टीम पिछले 19 मैचों से अजेय है। पिछले दो साल से टीम ने अपना दबदबा बना रखा है। यदि सब कुछ योजना के हिसाब से चला तो टीम का ग्रुप में शीर्ष पर रहना तय है। सपोर्ट स्टाफ में थिएरी हेनरी और इंग्लैंड के ग्रीम जोन्स का होना भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड में या खेल रहे हैं या खेल चुके हैं। इंग्लैंड की टीम से बेल्जियम का मुकाबला 28 जून को होना है लेकिन फिलहाल मार्टिनेज केवल पनामा के बारे में ही सोच रहे हैं।
विज्ञापन

 
बेल्जियम की टीम मौसम से अनुकूल होने के लिए पहले ही पहुंच चुकी थी। हालांकि जिस तरह की उमस भरे हालात हैं वो पनामा को ज्यादा रास आते हैं। पिछले विश्व कप और यूरो 2016 में टीम क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी। बेल्जियम के खिलाड़ियों को फिटनेस की भी समस्या है। थामस वर्मेलिन और अनुभवी विन्सेंट कोम्पोनी समस्या से जूझ रहे हैं। लास एंजिलिस क्लब के डिफेंडर लारेंट सिमेन को स्टैंडबाई के लिए बुलावा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम फारवर्ड ड्रिस मेर्टेंस ने कहा,  'हम कितने मजबूत हैं, यह इस टूर्नामेंट में दिखा देंगे। विश्व कप में खेलना पनामा के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकते।' वहीं, बेल्जियम  के कप्तान राबर्टों मार्टिनेज ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि टीम इसे किसी एक सामान्य मैच की तरह ले न कि विश्व कप के किसी मुकाबले की तरह। खिलाड़ी अपने दायित्वों का लुत्फ उठाएं। दबाव न लें। हम अपने समर्थकों के लिए बेहतर करने को बेताब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed