फीफा वर्ल्ड कप 2018 का ऑफिशियल थीम सॉन्ग रिलीज, एक मिनट में 70,000 से अधिक लोगों ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। इसी बीच आगामी वर्ल्ड कप के लिए ऑफिशियल सॉन्ग भी रिलीज हो चुका है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ऑफशियल सॉन्ग का वीडियो शुक्रवार को अमेरिका के प्रसिद्ध गायक निकी जैम ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।
सोशल मीडिया पर इस गाने को अपलोड होने के करीब एक घंटे के भीतर ही 70,000 से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। फीफा वर्ल्ड कप के लिए इस गाने को अमेरिका के प्रसिद्ध डीजे और गीतकार डिप्लो ने बनाया है। वहीं इस गाने को अमेरिका के मशहूर आर्टिस्ट निक्की जैम और अल्बनियान सिंगर ईरा इस्तरेफी ने अपनी आवाज से सजाया है।
वहीं इन दोनों के साथ इस गाने में ब्राजील की नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हों के अलावा हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 15 जुलाई को लुजिन्हकी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड 2018 के फाइनल में ये सितारे एक साथ यही थीम सॉन्ग हजारों फैंस के सामने गाएंगे।
गौरतलब है कि 14 जून से 15 जुलाई तक तक फीफा वर्ल्ड कप 2018 का 21वां सीजन रूस में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें शिरकत करने जा रही हैं। वहीं करोड़ों फैंस की चहेती टीम इटली इस बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
देखेें वीडियो: