फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 japan vs senegal match draw by 2-2 

फीफा विश्व कप 2018: सेनेगल और जापान का मुकाबला बराबरी पर हुआ खत्म

Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 japan vs senegal match draw by 2-2 
जापान बनाम सेनेगल - फोटो : theguardian

स्थानापन्न खिलाड़ी केइसुके होंडा के गोल की बदौलत जापान ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फीफा विश्व कप ग्रुप एच मैच में सेनेगल को 2-2 से बराबरी पर रोका। इसके साथ ही वह नाकआउट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा। सेनेगल ने सादियो माने (11वें मिनट) और मूसा वेग (71वें मिनट) के गोल की बदौलत मैच में दो बार बढ़त बनाई लेकिन जापान ने तकाशी इनयुई (14वें मिनट) और होंडा (78वें मिनट) के गोल की मदद से दोनों बार बराबरी हासिल कर ली।

विज्ञापन


इस ड्रा के बाद जापान और सेनेगल दोनों के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रा से चार-चार अंक हैं। दोनों का गोल अंतर भी समान है। जापान ने अपने पहले मैच में कोलंबिया को 2-1 से हराया था जबकि सेनेगल ने पोलैंड को इसी अंतर से मात दी थी। सेनेगल ने इस तरह से जापान के खिलाफ अपना अजेय अभियान जारी रखा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन मैत्री मैच खेले गए हैं जिसमें से अफ्रीकी टीम ने दो में जीत दर्ज की जबकि एक ड्रा रहा। 
विज्ञापन


जापान और सेनेगल दोनों ने ही बिना कोई जोखिम उठाए मैच में सतर्क शुरुआत की जिससे अधिकांश खेल शुरू में मिडफील्ड में ही खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों ने कुछ मूव बनाने की कोशिश की लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली। सेनेगल ने हालांकि धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की। टीम को 11वें मिनट में जापान के डिफेंस की बड़ी गलती का फायदा मिला। जापान के डिफेंडर गेंद को खतरे से बाहर भेजने में विफल रहे जिससे यूसुफ सबाली को मौका मिल गया। सबाली के शाट को हालांकि जापान के गोलकीपर इजी कावाशिमा ने रोक दिया लेकिन गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे जो माने के पास पहुंच गई। माने ने कोई गलती नहीं करते हुए आसानी से गेंद को गोल में पहुंचाकर सेनेगल को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान ने एक गोल से पिछड़ने के बाद हमलों में तेजी दिखाई जिसका फायदा टीम को 34वें मिनट में मिला जब तकाशी इनयुई ने टीम को बराबरी दिला दी। युतो नागामुतो को बायें छोर पर अच्छा क्रास मिला और उन्होंने सेनेगल के दो डिफेंडर को छकाते हुए गेंद इनयुई के पास पहुंचा दी। इनयुई ने इसके बाद शानदार शाट पर गोल दागा जिसका गोलकीपर खादिम एनदियाये के पास कोई जवाब नहीं था। इनयुई का प्रतिस्पर्धी फुटबाल में यह जापान की ओर से पहला गोल है। जापान के गोल के बाद सेनेगल की टीम बिखरी हुई नजर आई और उसने लगातार कई फाउल किए। सेनेगल को शिंजी कगावा के फाउल पर 45वें मिनट में फ्रीक किक मिली लेकिन मबाये नियांग के आफ साइड होने के कारण टीम की गोल करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 था।

fifa world cup 2018 japan vs senegal match draw by 2-2 
जापान बनाम सेनेगल - फोटो : theguardian

दूसरे हाफ की शुरुआत भी धीमी रही। शारीरिक रूप से मजबूत सेनेगल के खिलाड़ी बड़ा मूव बनाने में नाकाम रहे जबकि जापान के स्ट्राइकरों को सेनेगल की सलीफ साने और कालिदू कोलिबेली की डिफेंस जोड़ी ने मायूस किया। सेनेगल ने 55वें मिनट में मौका बनाया लेकिन नियांग के शाट को कावाशिमा ने आसानी से रोक दिया। जापान के कप्तान मकोटो हसीबी इसके बाद चोटिल हो गए जब नियांग की कोहनी उनकी नाक पर लगी और खून बहने लगाया। कप्तान इसके बाद मैदान से बाहर चले गए। नियांग ने शोजी के मुंह पर भी हाथ मारा जिसके लिए उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया।

जापान को 61वें मिनट में बढ़त हासिल करने का मौका मिला लेकिन साथी खिलाड़ी से मिले शानदार क्रास को युया ओसाको गोल में पहुंचाने में विफल रहे। तीन मिनट बाद जापान की टीम उस समय दुर्भाग्यशाली ही जब इनयुई का दमदार शाट क्रास बार से टकरा गया। इनयुई को हालांकि 68वें मिनट में फाउल करने पर पीला कार्ड दिखाया गया। वेग ने 71वें मिनट में जापान के डिफेंस में मची अफरातफरी का फायदा उठाकर सेनेगल को 2-1 की बढ़त दिला दी।

सेनेगल की टीम इस गोल का अच्छी तरह से जश्न मना पाती इससे पहले ही स्थानापन्न खिलाड़ी केइसुके होंडा ने 78वें मिनट में गोल दागकर जापान को बराबरी दिला दी। होंडा 74वें मिनट में ही कगावा के स्थानापन्न के रूप में मैदान में उतरे थे। होंडा के इस गोल में इनयुई के पास ही अहम भूमिका रही। दोनों टीम ने अंतिम मिनटों में गोल करने की भरसक कोशिश की लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। सेनेगल की टीम अब अपने अंतिम लीग मैच में 28 जून को कोलंबिया से भिड़ेंगी जबकि इसी दिन जापान का सामना पोलैंड से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed