{"_id":"5a0a81494f1c1b9f678bb2c3","slug":"fifa-world-cup-2018-italy-failed-to-reach-the-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup 2018ः 60 सालों में पहली बार चार बार का चैंपियन इटली क्वालीफाई नहीं कर पाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup 2018ः 60 सालों में पहली बार चार बार का चैंपियन इटली क्वालीफाई नहीं कर पाया
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
इटली खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की मेजबानी में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप-2018 में चार बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली इटली शामिल नहीं हो पाएगी। पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि 4 बार की चैंपियन रही ये टीम क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। वहीं, स्वीडन की टीम 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देगी।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ मुकाबले में स्वीडन के हाथों 0-1 के एग्रीगेट अंतर से हारने के बाद इटली फीफा वर्ल्ड कप-2018 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। स्टॉकहोम में खेले गए इस मुकाबले में इटली की ओर से कोई गोल नहीं हो सका था। जबकि विजेता स्वीडन की तरफ से जैकब योहानसन ने 61वें मिनट में गोल किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखी, लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका। पहले चरण के मैच में स्वीडन ने 1-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- सेनेगल ने 16 साल बाद कटाया विश्वकप का टिकट, इटली के सामने बाहर होने का खतरा
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले 1958 में इटली वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई करने में असफल रही थी। फुटबॉल इतिहास पर नजर डाली जाए तो यह तीसरा मौका है, जब इटली वर्ल्ड कप क्वॉलिफाई नहीं कर सका। 1930 में जब पहली बार यह टूर्नमेंट खेला गया, तब इटली ने उसमें हिस्सा नहीं लिया था।
मालूम हो कि इटली ने आखिरी बार 2006 में विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि उसके बाद अगले दो वर्ल्ड कप में इटली ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई न कर सकने से हताश इटली के स्टार गोलकीपर जानलुइजी बुफॉन ने मैच समाप्त होने के तुरंत बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी।