फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018: germany vs sweden match 29 preview

फीफा विश्व कप 2018: जर्मनी को भेदना होगा स्वीडन का किला, नहीं तो विश्व कप से विदाई तय

Sat, 23 Jun 2018 02:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018: germany vs sweden match 29 preview
जर्मनी बनाम स्वीडन

खिताब की प्रबल दावेदार गत चैंपियन जर्मनी को पहले ही मुकाबले में मैक्सिको के हाथों मिली हार के बाद अब उस पर 80 साल में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। 1938 विश्व कप को छोड़कर वह कभी ग्रुप चरण से बाहर नहीं हुई है, पर इस हार से जोकिम लोह की टीम की राह मुश्किल हो गई है। 

विज्ञापन


अगले दौर में पहुंचने के लिए अब जर्मनी को शनिवार को हर हाल में स्वीडन का किला भेदना होगा। हार से जर्मनी की विश्व कप से विदाई तय तो ड्रॉ से अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें कम रह जाएंगी। टीम का दारोमदार विश्व कप में दस गोल करने वाले थॉमस मूलर पर रहेगा। पिछले मैच में मूलर कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर 12 साल बाद विश्व कप में खेल रहे स्वीडन ने दक्षिण कोरिया को पहले ही मुकाबले में 1-0 से हारकर शानदार शुरुआत की है। अब उसकी निगाह जर्मनी को उलटफेर का शिकार बनाकर नॉकआउट का टिकट कटाने की होगी। स्वीडन के कप्तान एंड्रियास जीत के हीरो रहे थे और वह इस मैच में भी कमाल करना चाहेंगे। 33 वर्ष की उम्र में पदार्पण विश्व कप में ही गोल करने वाले एंड्रियास दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अर्जेंटीना के मार्टिन पालेर्मो ने 2010 में 36 की उम्र में अर्जेंटीना के लिए गोल कर यह उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्व कप में यह दूसरा मौका है जब जर्मनी को अपने ही मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले 1982 में उसे अल्जीरिया के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी। हालांकि तब वह फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। 

44 साल से लगातार दो मैच नहीं हारी है जर्मनी

fifa world cup 2018: germany vs sweden match 29 preview
जर्मनी बनाम स्वीडन

पिछले 44 साल से जर्मनी कभी विश्व कप में लगातार दो मैच नहीं हारी है। वेस्ट जर्मनी को 1958 में सेमीफाइनल में स्वीडन और तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस से लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ईस्ट जर्मनी को 1974 में ब्राजील और नीदरलैंड्स से लगातार दो हार झेलनी पड़ी थी। 

हर बार गत चैंपियन से जीता है स्वीडन 
स्वीडन की टीम विश्व कप में दो बार गत चैंपियन से भिड़ी है और हर बार जीती है। 1950 में इटली और 1958 में वेस्ट जर्मनी को पराजित किया है। यह तीसरा मौका जब वह किसी मुकाबले में गत चैंपियन से टकराएगी। 

60 साल बाद पहला मुकाबला जीता है स्वीडन ने 
स्वीडन ने 60 साल बाद विश्व कप में अपना पहला मुकाबला जीता है। उसने अपने पहले मुकाबले में कोरिया को 1-0 से हराया है। इससे पहले उसने सिर्फ एक बार 1958 में ही ऐसा किया है। तब उसने मैक्सिको को 3-0 से धोया था। इससे पहले उसने लगातार दो जीत 1958 के विश्व में दर्ज की थी। 

एक नजर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर

fifa world cup 2018: germany vs sweden match 29 preview
जर्मनी बनाम स्वीडन
रैंकिंग
जर्मनी : 01 
स्वीडन : 24 

विश्व कप में जर्मनी 
मैच : 107, जीते : 66, हारे : 21, ड्रॉ : 20, गोल किए : 224, गोल खाए : 122
खिताब : 04
 
विश्व कप में स्वीडन
मैच : 47, जीते : 17, हारे : 17, ड्रॉ : 13, गोल किए : 75, गोल खाए : 69
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : उपविजेता : 1958

-04 मुकाबले विश्व कप में दोनों ने खेले हैं जिसमें से जर्मनी ने तीन और स्वीडन ने एक जीता है। स्वीडन ने यह जीत 1958 में 3-1 से दर्ज की थी जब वह उपविजेता बना था।
-12 साल बाद दोनों विश्व कप में आमने-सामने होंगे। 2006 में हुई पिछली भिड़ंत में जर्मनी ने अंतिम-16 में बेल्जियम को 2-0 से हराया था।
-36 मैच दोनों में खेले गए हैं जिसमें जर्मनी ने 15, स्वीडन ने 13 जीते हैं आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed