55 मिनट: फ्रांस ने दूसरा गोल करने का अद्भुत मौका गंवाया। मबापे ने पेनल्टी बॉक्स में जिरू को शानदार पास दिया। जिरू ने मौका बनाकर जोरदार किक जमाई, लेकिन बेल्जियम के डिफेंडर ने पैर अड़ाकर शानदार बचाव किया।
51 मिनट: गोल!!! फ्रांस ने खाता खोला। डिफेंडर उमटीटी ने दागा गोल। उमटीटी ने बेल्जियम के फेलानी के सामने आकर हेडर जमाया और कोरटोइस के पास से गेंद जाली में भेदकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई।
48 मिनट: विटसल ने लुकाकु को अच्छा पास दिया, लेकिन स्ट्राइकर को मार्क किया हुआ था। उन्होंने हेडर जरूर जमाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से गई। दूसरे हाफ की भी तेज शुरुआत देखने को मिली।
हाफ टाइम
फ्रांस 0-0 बेल्जियम
45+1 मिनट: रोमेलु लुकाकु ने गोल करने का मौका गंवाया। केविन डी ब्रूइन ने दाएं ओर से बेहतरीन पास दिया, जिस पर लुकाकु का हाथ लग गया और गेंद फ्रांसीसी गोलपोस्ट से दूर चली गई।
43 मिनट: बेहद मनोरंजक मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही टीमें गोल करने के मौके पर मौके बनाती जा रहीं हैं, लेकिन अब तक गोल करने का सौभाग्य कोई हासिल नहीं कर पाया।
39 मिनट: पवार्ड भी गोल करने से चूके। फ्रांस ने बहुत अच्छा मूव बनाया। पवार्ड दाएं ओर से दो डिफेंडरों को छकाकर पेनल्टी बॉक्स तक पहुंचे और किक जमाई। मगर गोलकीपर कोरटोइस ने पैर अड़ाकर बचाव किया।
32 मिनट: ग्रीजमैन का शानदार किक गया बेकार। फ्रांस ने अपने आक्रमण से बेल्जियम को चौंकाया। पहले ग्रीजमैन ने जिरू को पेनल्टी बॉक्स में अच्छा पास दिया, लेकिन जिरू गोल करने में नाकाम रहे। अगले ही पल ग्रीजमैन ने अपने साथी के साथ दाएं पट्टी पर छोटे-छोटे पास खेलते हुए गोल करने का मौका बनाया। मगर ग्रीजमैन का किक गोलपोस्ट के काफी ऊपर चला गया।
30 मिनट: मजेदार बात यह है कि अब तक मैच में कुल 4 चार फाउल हुए हैं। चारों ही फाउल बेल्जियम ने किए। इस बीच फ्रांस के जिरू गोल करने से चूक गए।
24 मिनट: फ्रांस को पहला कॉर्नर मिला। एंटोनी ग्रीजमैन ने लिया किक। फेलानी ने हेडर के जरिये किया क्लीयरेंस।
21 मिनट: ह्यूगो लोरिस ने शानदार बचाव किया। चाडली के कॉर्नर किक पर फेलानी ने पैर से गेंद रोककर केविन डी ब्रूइन को पास दिया, जिन्होंने घूमकर गोलपोस्ट पर अच्छा किक जमाया। लोरिस ने बाएं ओर हवा में उछलहर अच्छा बचाव किया।
15 मिनट: बेल्जियम का शानदार काउंटर अटैक। एडन हेजार्ड ने बाएं ओर से अच्छी किक जमाई, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से दूर चली गई।
11 मिनट: मबापे के पास गोल करने का मौका। पोल पोग्बा ने मिडफील्ड से शानदार पास दिया, लेकिन मबापे गेंद को चेस नहीं कर सके। बेल्जियम के गोलकीपर कोरटोइस ने गेंद लपकी।
6 मिनट: फ्रांस ने गोल टाला। डिफेंडर उमटीटी का शानदार बचाव। बेल्जियम के कप्तान ने बाएं ओर से क्रॉस पास डाला, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मला और उमटीटी ने किक जमाकर गेंद बाहर मारी। बेल्जियम को पहला कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
2 मिनट: दोनों ही टीमों की धीमी शुरुआत। बेल्जियम ने हालांकि पहली बार फ्रांस के खेमे में दस्तक दी। मगर यह सिर्फ अटैक की झलक भर दिखी।
दोनों टीमों के नेशनल एंथम पूरे हो चुके हैं। अब फुटबॉल का धमाका शुरू होने में बस कुछ ही पल बचे हैं।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर अच्छा अभ्यास किया। आज दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है।
मजेदार फैक्ट -
एंटोनी ग्रीजमैन ने फ्रांस के लिए मेजर टूर्नामेंट्स के पिछले 6 नॉकआउट चरण मुकाबलों में कुल 7 गोल दागे हैं।
मजेदार फैक्ट -
1986 में बेल्जियम ने फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे अर्जेंटीना से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अर्जेंटीना ने आगे चलकर खिताब जीता था।
फ्रांस के लिए सबसे बड़ा खतरा थिएरा हेनरी बने हुए हैं, जो इस समय बेल्जियम खेमे में शामिल हैं। हेनरी बेल्जियम के साथ कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।
मुकाबला शुरू होने में अभी आधे घंटे का समय बचा है। बहरहाल, बेल्जियम और फ्रांस के में किसी प्रकार का युद्ध नजर नहीं आया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में आते ही एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फाइनल में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।
टीमें
बेल्जियम - कोरटोइस गोलकीपर, एल्डरवीरेल्ड, विंसेंट कंपनी, वर्टोनघेन, विटसेन, केविन डी ब्रूइन, फेलानी, डेमबेले, चाडली, रोमेलु लुकाकु आर एडन हेजार्ड।
फ्रांस - लोरिस, पवार्ड, वराने, उमटीटी, हर्नांडेज, पोल पोग्बा, कांटे, मैटउइडी, एंटोनी ग्रीजमैन, जिरू और कायली मबापे।