{"_id":"5b2572934f1c1b624d8b68d3","slug":"fifa-world-cup-2018-denmark-beats-peru-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्ड कप 2018: डेनमार्क की विजयी आगाज, पेरू को दी 1-0 से शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा वर्ल्ड कप 2018: डेनमार्क की विजयी आगाज, पेरू को दी 1-0 से शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पेरू बनाम डेनमार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे दिन शनिवार को तीसरे मुकाबले में डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराकर जीत का विजयी आगाज किया। डेनमार्क की तरफ से स्ट्राइकर यूसुफ युरारी पोलसन ने 59वें मिनट में शानदार गोल दागा। पेरू ने दूसरे हाफ में लगातार हमले किये लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक कोई भी टीम गोल करने में असफल रही। इसके कुछ ही देर बाद 56वें मिनट में पेरू को गोल करने का मौका मिला लेकिन उसने गंवा दिया। वहीं, 59वें मिनट में पोलसन डेनमार्क के लिए पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पेरू की लगातार गोल करने की फिराक में रही लेकिन डेनमार्क ने कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
बता दें कि 36 साल बाद फीफा विश्व कप में वापसी कर रही पेरू को निराशा हाथ लगी। इस मुकाबले में पेरू ने तीन मौके गंवाए। पेरू की टीम का पूरा दारोमदार पाउलो गुरेरो पर था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। ये वही गुरेरो हैं जिनपर कोकीन सेवन के आरोप में 14 महीने का प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ डेनमार्क के पास एरिक्सन के रूप में अपनी गोल मशीन थे, जिन्होंने हाल ही के क्वालिफाइंग मैचों में 11 गोल किए। इससे बेहतर रिकॉर्ड सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राबर्टो लेवेंदोस्की का है। आयरलैंड के खिलाफ 5-1 की जीत में 26 वर्षीय एरिक्सन ने हैट्रिक लगाई थी। विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में मैक्सिको के खिलाफ 2-0 की जीत में भी उनकी भूमिका रही थी। बता दें कि डेनमार्क अपना अगला मैच 21 जून को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा जबकि पेरू इसी दिन फ्रांस से भिड़ेगा।