फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 Colombia vs England match 56 live updates

COLvENG: 12 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराया

Wed, 04 Jul 2018 04:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 Colombia vs England match 56 live updates
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

इंग्लैंड ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मॉस्को के स्पार्टक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराया। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

विज्ञापन


इसके बाद दूसरे हाफ के आखिरी क्षणों में यैरी मीना (90+3') ने शानदार गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। इसके साथ ही फुलटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद नतीजा के लिए एक्सट्रा टाइम का खेल कराया गया। 30 मिनट तक खेले गए इस मुकाबले में भी कोई नतीजा सामने नहीं आया तो फिर यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां इंग्लैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 12 साल बाद यानी 2006 के बाद इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। एक बार की चैंपियन रही इंग्लैंड का अगला मुकाबला स्वीडन से होगा।
विज्ञापन


इस मुकाबले में इंग्लैंड पहले हाफ में कोलंबिया पर काफी दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में इंग्लैंड ने कोलंबिया पर ज्यादा आक्रमण किए लेकिन उन्हें कोई सफलता पहले हाफ में नहीं लगी। वहीं, कोलंबिया को भी पहले हाफ में कई ऐसे मौके मिले, लेकिन वह मौके को सही तरह से भुना नहीं सके। इस तरह दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही इंग्लैंड ने अपने खेल में थोड़ी तेजी दिखाई और 57वें मिनट में कार्लोस सांचेज को येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने बॉक्स एरिया में हेरी केन को बाधा पहुंचाया, जिसके कारण इंग्लैंड को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा उठाते हुए उसके कप्तान हेरी केन ने शानदार गोलकर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हाफ के हाफ टाइम तक में कोलंबिया थोड़ी सुस्त नजर आ रही थी। क्योंकि उसपर बराबरी करने दबाव था और ऊपर से इंग्लैंड लगातार आक्रमण कर रही था। हालांकि, दूसरे हाफ के हाफ टाइम के बाद कोलंबिया ने भी आक्रमण करना शुरू किया और दूसरे हाफ के आखिरी क्षणों में यैरी मीना (90+3') ने कॉर्नर किक पर अपने हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में दागकर शानदार गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबला एक्सट्रा टाइम में गया और वहां भी 1-1 की बराबरी परल खेल खत्म हुआ। फिर पेनल्टी शूटआउट के जरिए एक बार की चैंपियन इंग्लैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हरा दिया। अगली स्लाइड में पढ़िए लाइव मैच का रोमांच और उससे जुड़े वीडियोः

fifa world cup 2018 Colombia vs England match 56 live updates
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

लाइव अपडेट्सः

पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराकर क्वार्टरफाइल में अपनी जगह पक्की की।

 





पेनल्टी शूटआउटः

इंग्लैंड की तरफ से एरिक डियर पेनल्टी भुनाने में सफल रहे और इसी के साथ इंग्लैंड 4-3 से यह मुकाबला जीत गया।

कोलंबिया के बाका की पेनल्टी गोलकीपर ने बचा ली, स्कोर 3-3


इंग्लैंड की तरफ से ट्रिपपीयर ने गोल दागकर स्कोर किया 3-3 से बराबर।

कोलंबिया की तरफ पेनल्टी मेटुएस उरिबे बार में मार बैठे गोल, स्कोर 3-2


फिर इंग्लैंड की तरफ से हेंडरसन ने गोल दागा लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पीना ने अच्छा बचाव कियाय़

कोलंबिया की तरफ से मुरिएल ने गोल दागा और स्कोर 3-2 से आगे।

इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से रश्फोर्ड ने दागा और ये गोल। स्कोर 2-2 से बराबर।


फिर, कोलंबिया की तरफ से कुआड्राडो ने दागा। स्कोर 2-1 से आगे।

इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से हैरी केन ने गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर।

पहली पेनल्टी कोलंबिया की तरफ से फालकाओ ने दागा गोल और स्कोर 1-0 से आगे।


फुलटाइमः स्कोर- कोलंबिया 1ः इंग्लैंड 1

30 मिनटः 
एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल खत्म। 1 मिनट और जोड़ा गया है।

28 मिनटः कोलंबिया के खिलाड़ी कुआड्राडो को येलो कार्ड दिखाया गया।

25 मिनटः एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 5 मिनट का समय बचा है। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमों को सिर्फ एक गोल की तलाश है।

फैक्टः आखिरकार इस मुकाबले में वही हुआ जिससे इंग्लैंड बच रहा था। इंग्लैंड को पिछले 12 बड़े टूर्नामेंट में से छह में पेनल्टी के कारण हार का सामना करना पड़ा जबकि एक बार जीत दर्ज करने में सफल रही। उसने यूरो 1996 में स्पेन को हराया था।

20 मिनटः
एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 10 मिनट का समय बचा है।

17 मिनटः ऐसा लगता है पेनल्टी शूटआउट से दोनों टीमों का नतीजा निकलेगा।

एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-एक्सट्रा टाइम का हाफ टाइम समाप्त। स्कोर 1-1 से बराबर।

3 मिनटः
इंग्लैंड को मिली फ्री किक लेकिन नहीं मिला कोई फायदा।

1 मिनटः एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल शुरू।

एक्सट्रा टाइम का खेल शुरू।

फुलटाइम 





स्कोर- कोलंबिया 1ः इंग्लैंड 1


फैक्टः 2002 के बाद यैरी मीना पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही विश्व कप में तीन या उससे अधिक गोल हेडर के माध्यम से किए हों। इससे पहले साल 2002 में मिरोसलव क्लोसे (5) ने किया था।


90+3 मिनटः ...और ये गोल। कोलंबिया की तरफ से यैरी मीना ने कॉर्नर किक पर अपने हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में दागकर शानदार गोल किया और स्कोर को किया 1-1 से बराबर।

90 मिनटः दूसरे हाफ का खएल खत्म। 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।

-इस मुकाबले में कोलंबिया के लिए हेरी केन का फाउल कराना भारी मुश्किल हो गया। पहले हाफ की तुलना में कोलंबिया दूसरे हाफ में  सुस्त मालूम पड़ रही है। कई बार उसे येलो कार्ड और फाउल से होकर गुजरना पड़ा है। हालांकि, वह बराबरी करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

83 मिनटः
इंग्लैंड को फ्री किक मिला पर इसे भुना नहीं सके।

80 मिनटः कोलंबिया ने अच्छा मौका भुनाया था लेकिन नाकाम रहे। कोलंबिया के पास अब बराबरी करने की केवल 10 मिनट का समय बचा है।

- इस मुकाबले में वाकई कोलंबिया को अपने स्टार खिलाड़ी रॉड्रिग्ज की कमी खल रही होगी। वह पैर में सूजन की वजह से नहीं खेल पाए। 

75 मिनटः
दूसरे हाफ का खेल खत्म में 15 मिनट का समय बचा है। कोलंबिया जरूर इंग्लैंड की बराबरी करना चाहेगी।

फैक्टः कप्तान हैरी केन इंग्लैंड के विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के ज्योफ हस्र्ट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब केवल गैरी लिनेकर (10 गोल) उनसे आगे हैं। इसके अलावा वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में भी  गैरी लिनेकर (1986 विश्व कप, 6 गोल) के बराबर आ गए हैं।

69 मिनटः 
इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसी लिंगार्ड को येलो कार्ड दिखआया गया।

64 मिनटः कोलंबिया के खिलाड़ी बक्का मैदान पर आते ही येलो कार्ड के शिकार बन गए।

62 मिनटः कोलंबिया के खिलाड़ी फालकाओ को येलो कार्ड दिखाया गया।

58 मिनटः इंग्लैंड को मिली इस बढ़त के बाद कोलंबिया टीम पर दबाव बढ़ गई है। यहां कोलंबिया ने अपने टीम में बदलाव किया है। लेरमा की जगह बक्का को मैदान पर बुलाया गया है।

57 मिनटः ...और ये गोल। इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन ने 57वें मिनट में पेनल्टी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।





55 मिनटः रेफरी से बहस के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉर्डन हैंडरसन को येलो कार्ड दिखाया गया।

53 मिनटः कार्लोस सांचेज को येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने बॉक्स एरिया में हेरी केन को बाधा पहुंचाया, जिसके कारण इंग्लैंड को पेनल्टी मिली।

51 मिनटः विल्मार बारियोस को एक बार फिर येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन को फाउल कराया। इन्हें पहले हाफ में भी येलो कार्ड दिखाया गया था।

47 मिनटः पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। अब दूसरे हाफ में दोनों ही टीम गोलकर बढ़त लेने की कोशिश करना चाहेगी। दूसरे हाफ में हेरी केन से होंगी फैंस की उम्मीदें। 

हाफ टाइमः स्कोर- कोलंबिया 0ः इंग्लैंड 1





पहले हाफ का स्टैट्स
पोजेशनः
इंग्लैंड 52 प्रतिशत, कोलंबिया 48

गोल एटैम्प्ट्स
इंग्लैंड- ऑफ टारगेट 2, ऑन टारगेट 2
कोलंबिया- ऑफ टारगेट 4, ऑन टारगेट 4

कॉर्नर
इंग्लैंड 4, कोलंबिया 0

फाउल
इंग्लैंड 3, कोलंबिया 6
येलो कार्ड
कोलंबिया के खिलाड़ी विल्मार बारियोस को मिला।


45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।

40 मिनटः हाफटाइम में 10 मिनट का खेल बचा है। दोनों ही टीम अब तक गोल करने में नाकाम रही।

39 मिनटः कोलंबिया के खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग और किरेन ट्रिपपीयर के क्रास इंटरसेप्ट करने में सफल रहे। वहीं इंग्लैंड को भी मौका मिला जब ट्रिपपीयर के क्रास पर हैरी केन ने हेडर लगाया लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी।

37 मिनटः इंग्लैंड को फ्री किक मिली।

26 मिनटः इंग्लैंड को मिला कॉर्नर। अब तक खेले गए मैच में यह इंग्लैंड का चौथा कॉर्नर था लेकिन कोई सफलता नहीं। 

25 मिनट: पहले हाफ का खेल खत्म होने में 15 मिनट का समय बचा है। इंग्लैंड ने कई मौके बनाने में सफर हुए लेकिन नाकाम रहे। वहीं, कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पीना ने इंग्लैंड को दो मौके को ध्वस्त किया और अपना गोल बचाए रखा। 

18 मिनटः कोलंबिया अब थोड़ा खेल दिखाना शुरू किया है पर लय में अभी भी नजर में नहीं आ रही है। 

10 मिनटः अब तक खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड लगातार कोलंबिया पर हावी दिख रही है। कोलंबिया लगातार मूव करने की फिराक में हैं लेकिन वह इंग्लैंड के डिफेंडरों का सामना नहीं कर पा रही है।

6 मिनटः इंग्लैंड को कॉर्नर मिला लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पीना ने उसे क्लीयर किया।

5 मिनटः इंग्लैंड को मिली फ्री किक लेकिन कोई सफलता नहीं।

1 मिनटः किक हो चुका है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू।





- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुच चुकी हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है। 


दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

कोलंबियाः डेविड ओस्पीना, सैंटियागो एरियास,  विल्मार बारियोस, कार्लोस सांचेज, रडामेल फालकाओ, हुआन कुआड्राडो, यैरी मीना, हेफरसन लेरमा, हुआन मोहिका, हुआन क्विंटेरो, डेविनसन सांचेज

इंग्लैंडः जॉर्डन पिकफोर्ड, केली वॉकर, जॉन स्टोंस,  हैरी मैगुइरे, ट्रिपपीयर, जेसी लिंगार्ड, जॉर्डन हैंडरसन, डेल एली, एशले यंग, रहीम स्टर्लिंग, हैरी केन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed