फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018: brazil vs switzerland match preview at Sochi

नेमार के हाथों में ब्राजील की बागडोर, स्विट्जरलैंड के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला आज

Sun, 17 Jun 2018 05:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018: brazil vs switzerland match preview at Sochi
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड

पिछले तीन महीने से पूरा ब्राजील इस चिंता में डूबा था कि स्टार फारवर्ड नेमार विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं। चिंता टली और अब नेमार अपने साथियों के साथ विश्व कप में ब्राजील के उम्मीदों की पतवार संभाल रहे हैं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील को रविवार को अपने अभियान की शुरुआत स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करनी है।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, अलबत्ता उन्हें मैच फिटनेस की कमी खल सकती है। अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के मार्सेली के खिलाफ फरवरी में हुए मैच के दौरान नेमार को चोट लगी थी। उसके बाद वापसी में उन्होंने ब्राजील के अभ्यास मैचों में क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल भी दागे हैं।
विज्ञापन


कोच टिटे की ब्राजीली टीम का 26 वर्षीय स्ट्राइकर शिविर में साथियों के साथ हंसी-मजाक भी करते नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी जमकर दे रहे हैं। ब्राजील की टीम प्रमुख दावेदारों में शामिल है। वो अपनी मेजबानी में हुए पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों मिली 1-7 की करारी हार को अब पीछे छोड़ती नजर आ रही है। पिछले हफ्ते नेमार ने अपना 55वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया और हमवतन रोमारियो की बराबरी की। अब उनसे आगे ब्राजील में केवल दो स्कोरर रोनाल्डो (62) और पेले (77) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील का मनोबल ऊंचा 
विश्व कप में नेमार ने अपना पिछला मैच 2014 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के खिलाफ खेला था जिसमें टीम जीत गई थी लेकिन उन्हें मुकाबले में चोटिल होकर लौटना पड़ा था। ब्राजील की मौजूदा टीम में पिछले विश्व कप के छह खिलाड़ी हैं। नेमार के फिट होने से टीम का मनोबल भी ऊंचा है। गोलकीपर एलिसन कहते हैं शुक्र है नेमार विश्व कप टीम का हिस्सा हैं। उनके साथी स्ट्राइकर ग्रैबिएल जीसस कहते हैं ओलंपिक के दौरान मैंने नेमार को नजदीक से जाना है। वो जितना अच्छा दिखते हैं उससे कहीं अच्छे हैं। वो मैच के दौरान विचार-विमर्श करते हैं। आपको अपना स्तर उठाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। थिएगो सिल्वा ने कहा, 'तीन महीने के बाद वापसी करने वाले नेमार ने सिर्फ डेढ़ मैच खेला है। वह उच्च स्तरीय खेल दिखा रहे हैं। ऐसी वापसी की उम्मीद उन्हें भी नहीं होगी।'

स्विस की उम्मीद यंग ब्रिगेड पर

fifa world cup 2018: brazil vs switzerland match preview at Sochi
स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम

उधर स्विट्जरलैंड की टीम ने प्लेऑफ के जरिए विश्व कप टिकट पाया है। उत्तरी आयरलैंड को हराकर टीम ने पात्रता हासिल की है। व्लादिमीर पेटकोविच की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिसमें ब्रील एम्बोलो, शकीरी और रिकॉर्डो रोड्रिग्ज शामिल हैं। कप्तान स्टीफन लिचेटस्टेनर की टीम में हैरिस सेफरोविच ने क्वालिफाइंग में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक चार गोल किए हैं। वो बारह मैच के साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। 

महत्वपूर्ण फैक्ट्सः
129: मिनट मैदान पर गुजारे हैं चोट से वापसी के बाद नेमार ने जिसमें दो गोल भी किए हैं
1954: के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल का लक्ष्य लेकर उतरेगी स्विस टीम 
 2009: में फीफा अंडर-17 विश्व कप में स्विट्जरलैंड ने ब्राजील की टीम को मात दी थी। उस समय ब्राजील की मौजूदा टीम के चार खिलाड़ी नेमार, कूटिन्हो, एलिसन और कैसमिरो उस दल में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed