फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Womens World Cup: Soccer Mom Alex Morgan doing mother's responsibilities with team, Know the matter

FIFA Women's World Cup: टीम के साथ मां की जिम्मेदारियां निभा रहीं 'सॉकर मॉम', मैच के बाद करती हैं खूब बातें

Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

एलेक्स मॉर्गन 2019 में लगातार दूसरा महिला विश्व कप जीतने वाली अमेरिकी टीम की सदस्य थीं, लेकिन उस दौरान वह मां नहीं थीं। अब उनके तीन साल की बेटी है। मॉर्गन के लिए राहत यह है कि उनकी टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
FIFA Womens World Cup: Soccer Mom Alex Morgan doing mother's responsibilities with team, Know the matter
एलेक्स मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा महिला विश्व कप के दौरान अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन पत्रकारों से बात कर रही थीं, अचानक उनकी नजर घड़ी पर गई तो उन्होंने माफी मांगते हुए जाने की इजाजत मांगी। दरअसल अमेरिका में मॉर्गन की तीन साल की बेटी चार्ली के सोने का समय हो गया था और उन्हें अपनी बेटी से बात करनी थी। सिर्फ मॉर्गन ही नहीं इस विश्व कप में विभिन्न टीमों की नौ से 10 ऐसी फुटबॉलर हैं जो फुटबॉलर के साथ मां भी हैं। ये सॉकर मॉम विश्व कप में टीम और बच्चे की दोहरी जिम्मेदारी को बखूभी निभा रही हैं। ज्यादातर फुटबॉलर अपने बच्चों को घर छोड़कर आई हैं, लेकिन वे अपने बच्चों से खाने और सोने के दौरान बात करना नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन


Alex Morgan Scores Her First USWNT Goal Since Becoming a Mom
विज्ञापन

अमेरिका की मॉर्गन के पास आएगी उनकी बेटी
एलेक्स मॉर्गन 2019 में लगातार दूसरा महिला विश्व कप जीतने वाली अमेरिकी टीम की सदस्य थीं, लेकिन उस दौरान वह मां नहीं थीं। अब उनके तीन साल की बेटी है। मॉर्गन के लिए राहत यह है कि उनकी टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी है और रविवार को मेलबर्न में स्वीडन के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से पहले उनकी बेटी उनके पास होगी। अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए यह कदम उठाया है। मॉर्गन, ऑस्ट्रेलिया की कैटरीना गॉरी, जमैका की चेयना मैथ्यूज ऐसी महिला फुटबॉलर हैं जो सॉकर मॉम होने के मतलब को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।

USWNT Legend Alex Morgan and Her Family – Everything You Need to Know -  EssentiallySports

विश्वविजेता अमेरिकी टीम में हैं 3 सॉकर मॉम
मॉर्गन अमेरिका को लगातार तीसरी बार विश्व कप जिताने के अभियान पर निकली हैं। मॉर्गन कहती हैं कि वह अब अपने जीवन में और बेटी के साथ और ज्यादा धैर्यवान हो गई हैं, लेकिन सबसे बड़ी चीज उनके साथ यह होने जा रही है कि उनकी बेटी अब उनके पास आने जा रही है। अमेरिकी टीम में मॉर्गन के अलावा क्रिस्टन डन और जूली अट्र्ज अन्य दो मां फुटबॉलर हैं। इस विश्व कप में खेल रही अन्य देशों की फुटबॉलर माताओं में जमैका की कोन्या प्लमर, फ्रांस की एमेल माजरी, अर्जेंटीना की वानिना कोरिया, जर्मनी की मेलिन लियोपोल्ज शामिल हैं।

Alex Morgan | Biography, World Cup, USWNT, & Facts | Britannica
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed