{"_id":"5d0a734a8ebc3e061446f43c","slug":"fifa-women-s-world-cup-brazil-beat-italy-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः मार्ता के रिकॉर्ड गोल से ब्राजील अंतिम-16 में, इटली को 1-0 को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला विश्व कपः मार्ता के रिकॉर्ड गोल से ब्राजील अंतिम-16 में, इटली को 1-0 को हराया
Wed, 19 Jun 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:09 PM IST
सार
-17 गोल के साथ मार्ता विश्व कप में सर्वाधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी बनीं
-07वीं बार लगातार ब्राजील की टीम प्री क्वार्टर में पहुंची
विज्ञापन
ब्राजील बनाम इटली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह बार की दुनिया की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मार्ता के रिकॉर्ड गोल के दम पर ब्राजील ने इटली को 1-0 से मात देकर फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। मैच का एकमात्र गोल मार्ता ने खेल के 74 मिनट में पेनाल्टी पर किया।
विज्ञापन
यह मार्ता का विश्व कप 17वां गोल है। वह महिला और पुरुष विश्व कप में सर्वाधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी बन गईं। तैंतीस वर्षीय मार्ता ने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (16) का रिकॉर्ड तोड़ा। क्लोस हालांकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं। हार के बावजूद इटली अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए 28 साल बाद प्री क्वार्टर में पहुंचने में सफल रहा। इस पहले वह सिर्फ एक बार 1991 में नाकऑउट में पहुंचा था।
विज्ञापन