FIFA WC 2018: क्रोएशिया ने नाइजीरिया को दी 2-0 से करारी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शनिवार को क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही क्रोएशिया फीफा विश्व कप के 21वें सीजन की विजयी शुरुआत की। पहले हाफ के शुरुआत में ही नाइजीरिया के डिफेंडर ओगेनेकरो इटेबो से गलती हो गई, जिसका भरपूर फायदा क्रोएशिया को मिल गई। दरअसल, इटेबो ने 32वें मिनट में सेल्फ गोल किया, जिससे क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद 71वें मिनट में क्रोएशिया को पेनल्टी मिली। इस पेनल्टी को लुका मोड्रिच गोल में बदल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।
गौरतलब है कि पहले हाफ के 15 मिनट तक का खेल काफी अच्छा रहा। हालांकि, कोएशिया ने 13वें मिनट में गोल करने का मौका बनाया था लेकिन वह सफल नहीं रहा। इसके तुरंत बाद नाइजीरिया के डिफेंडर ओगेनेकरो इटेबो की गलती की वजह से क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त मिल गई। वहीं, 39वें मिनट में एक बार फिर क्रोएशिया के खिलाड़ी आंद्रे कैमरिच ने अपने शानदार हेडर से गोल करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे।
पहले हाफ का खेल खत्म होने तक क्रोएशिया अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। हालांकि, पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में नाइजीरिया बढ़िया प्रदर्शन कर रही थी। बढ़त के वाबजूद भी नाइजीरिया दबाव विल्कुल महसूस नहीं कर रही है। इसके कुछ देर बाद नाइजीरिया के एक खिलाड़ी ने क्रोएशिया के खिलाड़ी लुका मोड्रिच को गलत तरीके से रोका था, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।
नतीजतन क्रोएशिया को 71वें मिनट में पेनल्टी मिली, जिसका फायदा उठाते हुए लुका ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की शानदार बढ़त दिलाई। अंतिम के बचे समय में नाइजीरिया वापसी करने की कोशिश की पर वह नाकाम रही और इसी के साथ क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से करारी शिकस्त दी। याद हो कि क्रोएशिया वही टीम है जो 20 साल पहले 20 साल पहले साल 1998 में अंतिम चार में पहुंची थी और प्रबल दावेदार जर्मनी पर क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की थी।