{"_id":"59d430284f1c1ba1538b5750","slug":"fifa-u-17-world-cup-group-d-spain-niger-brazil-north-korea-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World CUP: ग्रुप -डी- ब्राजील की है चौथे खिताब पर नजर, स्पेन से मिलेगी टक्कर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World CUP: ग्रुप -डी- ब्राजील की है चौथे खिताब पर नजर, स्पेन से मिलेगी टक्कर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में खेले जा रहे फीफा अंडर -17 विश्व कप के ग्रुप डी में ब्राजील, स्पेन, नाइजर और उत्तरी कोरिया को जगह दी गई है। 18वीं बार विश्वकप में खेलने उतरी ब्राजील तीन बार विश्वचैंपियन का खिताब जीत चुकी है और दो बार की उप विजेता है। उसे इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है ऐसे में उसे अब तक तीन बार उपविजेता रह चुके स्पेन से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। वहीं उत्तर कोरिया पांचवीं बार प्रतियोगिता में पहुंचने में सफल हुई है। वही नाइजर की टीम पहली बार किसी फीफा प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस ग्रुप में टक्कर तो कांटे की होगी लेकिन टॉप पर ब्राजील और स्पेन के रहने की संभावना है। इस ग्रुप के अधिकांश मुकाबले कोच्ची के नेहरु स्टेडियम में खेले जाएंगे वहीं आखिरी मुकाबला गोवा में ब्राजील और नाइजर के बीच होगा। आईए ग्रुप डी की सभी टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें...
ब्राजील
खिताब की सबसे प्रबल दावेदार ब्राजील 16वीं बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। अमेरिका के साथ ब्राजील ही एक ऐसी टीम है जिसने इतनी बार अंडर-17 विश्व कप खेला है। उसे 1997, 1999 और 2003 में खिताबी जीत हासिल हुई थी जबकि 1995 और 2005 में उपविजेता भी रही। टीम मौजूदा वर्ष में साउथ अमेरिकन चैंपियन बनी और इस दौरान एक मैच भी नहीं हारी। लीग चरण से फाइनल तक उसने सभी 7 मैच जीते। इस दौरान उसके स्टार खिलाड़ी विनिसियस ने 24 में से सात गोल किए।
स्पेन
अपने टिकी-टिका स्टाइल की फुटबॉल के लिए दुनिया भर में जाने जाने वाली स्पेनिश फुटबॉल टीम तीन बार फीफा अंडर -17 विश्व कप की उपविजेता रही है। उसके हाथ अब तक खिताबी जीत नहीं लग सकी है। स्पेन 1991, 2003 और 2007 में फाइनल में पहुंची थी। 2017 में वह नौवीं बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। साल 2009 में वह तीसरे स्थान पर रही थी। इसी साल मई में क्रोएशिया में आयोजित अंडर-17 यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
नाइजर
फीफा अंडर -17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही नाइजीरिया ने इतिहास रच दिया। उसे भारत में आयोजित अंडर 17 विश्वकप की क्वालीफिकेशन हासिल करते ही किसी भी स्तर पर फुटबॉल महाकुंभ में खेलने का मौका मिला है। यह उसका यह पहला फीफा टूर्नामेंट है। नाइजर ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व कप के लिए अपना टिकट पक्का किया था।
उत्तरी कोरिया
फीफा अंडर -17 विश्व कप में पांचवीं बार भाग ले रही उत्तर कोरिया इससे पहले चार बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है तीन बार (2005, 2007 और 2015) नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रही है। इस साल एएफसी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंची टीम ने पांच में से केवल दो मैच जीते। उसे ओमान के खिलाफ जीत पेनाल्टी शूटआउट में मिली थी।
ग्रुप के मुकाबले
7 अक्टूबर ब्राजील बनाम स्पेन,
उत्तरी कोरिया बनाम नाइजर
10 अक्टूबर स्पेन बनाम निजेर,
उत्तरी कोरिया बनाम ब्राजील
13 अक्टूबर : स्पेन बनाम उत्तरी कोरिया,
ब्राजील बनाम नाइजर